/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

Table of Content

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण

 लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार फिर ‘मिनी इंडिया’ के रूप में नजर आएगी। देव दीपावली-2026 पर गंगा के घाट 11 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। इनकी लौ में देश की विविध संस्कृतियों, परंपराओं और लोक आस्थाओं के रंग साकार होंगे। ‘देवों की दिवाली’ के इस अद्भुत साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से लेकर अस्सी घाट से राजघाट तक दीपोत्सव की भव्य छटा निहारने तक, पूरी काशी भक्ति और उल्लास के अनूठे संगम की साक्षी बनेगी। देव दीपावली-2026 में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में देव दीपावली का वैभव हर साल नए आयाम गढ़ रहा है। इस बार भी काशी के घाटों पर लाखों दीपों की जगमगाहट देश-विदेश से आए पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को अद्भुत प्रकाश पर्व का साक्षी बनाएगी। दीपों की अनगिनत कतारों से गंगा तट से लेकर पूरी नगरी तक दिव्यता और आध्यात्मिकता की अनुपम छटा बिखरेगी। देव दीपावली ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करती नजर आएगी।

घाटों पर दीप, आसमान में आतिशबाजी

देव दीपावली पर 24 नवंबर को काशी में भव्य आयोजनों की छटा बिखरेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5:15 से 5:45 बजे तक सभी घाटों और गंगा पार रेती पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद शाम छह से सात बजे तक प्रमुख घाटों पर गंगा आरती होगी। शाम 7:20 से 7:45 बजे तक चेतसिंह किला 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो की रंगीन रोशनी से जीवंत होगा। वहीं, रात आठ से 8:10 बजे तक चेतसिंह घाट के सम्मुख ड्रोन शो आसमान में आकर्षक आकृतियां उकेरेगा। उत्सव का समापन रात 8:30 से 8:40 बजे तक ललिता घाट के सामने रेती पर होने वाली ग्रीन आतिशबाजी से होगा।

2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आकाश

देव दीपावली की भव्यता में इस बार तकनीक का अनूठा रंग भी नजर आएगा। वाराणसी में पहली बार 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में उड़ान भरकर पौराणिक प्रसंगों और काशी की आध्यात्मिक विरासत को जीवंत करेंगे। ‘देव दीपावली’ थीम पर आधारित इस शो में भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण के विहंगम दृश्य आकाश में उकेरे जाएंगे। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा काल भैरव की दिव्य आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इस भव्य प्रस्तुति में उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के लोगो के जरिये प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान भी प्रदर्शित की जाएगी।

17 मिनट की होगी प्रोजेक्शन मैपिंग, आठ मिनट चलेगा लेजर शो

देव दीपावली पर आयोजित होने वाली दोनों प्रस्तुतियां कुल 25 मिनट की होंगी। इनमें 17 मिनट की 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के बाद आठ मिनट का लेजर शो होगा। इस दौरान गंगा घाटों और ऐतिहासिक इमारतों की दीवारों पर देव दीपावली की धार्मिक मान्यताओं के साथ काशी, भगवान शिव और मां गंगा से जुड़े पौराणिक प्रसंगों को दृश्यावलियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। संवाद, संगीत और प्रभावशाली वॉयस ओवर के जरिए दर्शकों को इस प्रकाश पर्व की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से रूबरू कराया जाएगा। 

ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का जादू

गंगा पार रेती पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो देव दीपावली के आकर्षण को और भव्य बनाएगा। करीब 10 मिनट तक चलने वाली इस प्रस्तुति में भगवान शिव की महिमा पर आधारित भजनों की धुनों के साथ आतिशबाजी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘हर-हर महादेव शंभू’, ‘डमरू बजाया भोलेनाथ ने’, ‘शिव तांडव स्तोत्रम्’, ‘मेरा भोला है भंडारी’ और ‘महाकाल’ जैसे भजनों की गूंज के बीच आसमान रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक आकृतियों से सज उठेगा। संगीत और रोशनी का यह तालमेल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेगा।

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां होने वाली भव्य गंगा महाआरती का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। विशाल दीपों के साथ पुजारियों की लयबद्ध आरती, शंखनाद और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। गंगा की लहरों के बीच दीपों की जगमगाहट और आरती का विहंगम दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। देव दीपावली पर काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह घाट विशेष आकर्षण रखता है।

देव दीपावली से पर्यटन को मिली उड़ान

वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने काशी की देव दीपावली को भव्यता के नए आयाम दिए हैं। 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स, ड्रोन शो और गंगा आरती जैसे आयोजन इस प्रकाश पर्व के आकर्षण को लगातार बढ़ा रहे हैं। इस बार 2,100 स्वदेशी ड्रोन की प्रस्तुति उत्सव की दिव्यता को नई ऊंचाई देगी। देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे पर्यटकों से काशी गुलजार है। क्रूज, मोटर बोट और नौका विहार के प्रति भी सैलानियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शहर के होटल और होम स्टे पर्यटकों से गुलजार हैं। देव दीपावली अब केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने वाला बड़ा आयोजन बन चुकी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.