/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, रंग दे बसंती के सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे युवा

Table of Content

‘योगी की पाती’ को प्रदेशवासियों की मिल रही खूब सराहना

लखनऊ। ‘उत्सव प्रदेश’ के युवाओं ने अनवरत चौथे दिन अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे। ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूर्ण होने पर युवा मंच ‘रंग दे बसंती’ की ओर से 1090 चौराहे पर गुरुवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें युवा व नवोदित कलाकारों के सपनों को उड़ान मिली। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने गीत-नृत्य से देर रात तक श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। युवाओं के हुनर की दर्शकों ने जमकर सराहना की।

फोक मीडिया फाउंडेशन की तरफ से खुशी एंड टीम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। सबसे पहले गणेश वंदना ‘ओ गणनायक’ पर अविजित सिंह, संध्या, हीना, ज्योति ने भावपूर्ण नृत्य कर गणपति के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके पश्चात युवा गायक साहिल श्रीवास्तव ने देवा श्री गणेशा, सत्यम शिवम सुंदरम आदि भजन प्रस्तुति कर बाबा के चरणों में बुद्धि-विवेक देने की प्रार्थना की।

पार्श्व गायक जावेद ने एक राधा-एक मीरा भजन के माध्यम से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जावेद ने मेरे देश की धरती, चक दे इंडिया, जहां डाल-दाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, आदि देशभक्ति से रचे-बसे गीतों पर खूब ताली बटोरी।

झूम उठे श्रोता, मोबाइल की लाइट जलाई, जमकर नाचे लोग

खुशी एंड टीम की संध्या, हीना, ज्योति, निष्ठा, निक्की ने डांडिया व गरबा पर श्रोताओं को खड़े होकर नृत्य करने पर विवश कर दिया। श्रोताओं ने मोबाइल की लाइट जलाकर खूब नृत्य किया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। इन कलाकारों ने ‘सैयां मिले लरिकइयां मैं का करूँ’ पर नृत्य कर अवधी की मिट्टी की खुशबू से पूरे पंडाल की वाहवाही लूटी। सिया जी बहिनिया हमार हो, राम लगिहैं पहुंनवा पर लोक कलाकार संध्या, हीना, ज्योति, निष्ठा, निक्की, खुशी, विनय-नितिन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व मां सीता के विवाह बंधन को दर्शकों तक पहुंचाया। यशराज एंड टीम बैंड ने लाइव प्रस्तुति दी। यशराज गुप्ता ने बॉलीवुड गाने प्रस्तुत किए। जैसे जैसे रात बढ़ती गई, बॉलीवुड व सूफी की मस्ती उनके गीतों में चढ़ती गई। देर रात तक श्रोताओं ने इसका आनन्द लिया। गिटार पर अभिषेक व अभिनव, कीबोर्ड पर सुमित, ड्रम पर रघु ने संगत की। संचालन अंबुज ने किया।

‘योगी आए तो गुंडों का सफाया हुआ’

प्रदेशवासियों ने इस अवसर पर ‘योगी की पाती’ का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में लगे कैनवास पर अपने मनोभाव भी लिखे। अनुपम कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सदाशयता की सराहना की। रोहित गुप्ता ने लिखा कि योगी हैं तो गुंडों का सफाया हुआ। एक प्रशंसक ने मनोभाव प्रकट किया ‘वी लव योगी बाबा’, अंशिका ने ‘वी लव बुलडोजर बाबा’, पुलकित ने लिखा कि ‘वन गोल-वन मिशन- योगी 3.0’ लिखकर मनोभाव प्रकट किया। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपने ‘मन की आवाज’ को लेखनी के जरिये शब्द दिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.