/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न, 93,681 अभ्यर्थी हुए शामिल

Table of Content

एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से कैमरों के माध्यम से की गई केंद्रों की सघन मॉनिटरिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश के 06 मंडल मुख्यालयों पर पूर्ण शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शी व्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न हो गई। आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के अंतर्गत यह लिखित परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ एवं आगरा के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 5 हेतु प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 8 के लिए द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्विघ्न वातावरण में आयोजित की गई।


UP Special TET 2026: AI निगरानी में परीक्षा, लखनऊ में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोग मुख्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम (AI Integrated Control Command Room) से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की गई। परीक्षा अवधि में आयोग के सदस्यों, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में केंद्रों पर लगे एआई कैमरों और विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर सतत दृष्टि रखी गई। इस हाईटेक निगरानी का ही परिणाम रहा कि मंडल मुख्यालय लखनऊ स्थित परीक्षा केंद्र ‘बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड’ पर एक फर्जी परीक्षार्थी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जो किसी अन्य वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा में बैठा हुआ था। उक्त फर्जी परीक्षार्थी के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने परीक्षा में सहभागिता के आधिकारिक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि दोनों पालियों को मिलाकर कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जो कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों का 87.92 प्रतिशत है। प्रथम पाली (कक्षा 1 से 5) में पंजीकृत 58,353 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 50,666 (86.80 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली (कक्षा 6 से 8) में पंजीकृत 48,194 अभ्यर्थियों में से 43,015 (89.25 प्रतिशत) परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.25 प्रतिशत तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.28 प्रतिशत दर्ज की गई।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा अत्यंत शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परीक्षा के शुचितापूर्ण, सफल एवं निर्विघ्न संचालन के लिए संबंधित सभी मंडलों व जनपदों के जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सक्रिय, सजग एवं सराहनीय सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.