TN

TotaRam News

What's Hot

KKC Lucknow Divyankur 2026: अंतर महाविद्यालयी युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन, योगेंद्र उपाध्याय ने विजेताओं को किया सम्मानित

Table of Content

20 से अधिक कॉलेजों के छात्रों ने 22 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

लखनऊ। जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केकेसी), लखनऊ में आयोजित 24वीं वार्षिक अंतर महाविद्यालयी युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘दिव्यांकुर-2026’ का समापन मंगलवार को हुआ। चार दिवसीय इस सांस्कृतिक महाकुंभ के समापन समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विभिन्न स्पर्धाओं के विजयी छात्र-छात्राओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष गोपाल नारायण मिश्र ने की तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्कार और कौशल से समृद्ध युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण का मूल आधार: योगेंद्र उपाध्याय

समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संस्कार और कौशल से समृद्ध युवा शक्ति ही एक प्रबुद्ध, समर्थ और आदर्श समाज का निर्माण करती है, जो राष्ट्रहित में अपना सर्वोत्तम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में ऐसे अनेक व्यावहारिक व नवाचारी प्रावधान समाहित किए गए हैं, जो राष्ट्र और समाज के दीर्घकालिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा युवाओं के सर्वांगीण उन्नयन को पोषित करते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं को किसी न किसी कला विधा से अवश्य जोड़ें, क्योंकि कला व्यक्ति को पशुता से मानवता की ओर ले जाकर एक सभ्य एवं संवेदनशील समाज की रचना में सहायता करती है। उन्होंने कहा कि संस्कारविहीन युवा दिशाहीन हो जाते हैं, जबकि सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सैकड़ों वर्षों के आक्रांताओं के हमलों के बावजूद अक्षुण्ण रही भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत

भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को रेखांकित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि लगभग सैकड़ों वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं के निरंतर आक्रमणों के बावजूद हमारी सांस्कृतिक पहचान, जीवन मूल्य और मूल संस्कार कभी नष्ट नहीं हुए। हमारी सांस्कृतिक विरासत की जड़ें इतनी गहरी हैं कि तमाम प्रतिकूल प्रहारों को झेलकर भी भारतीय संस्कृति आज पूरे विश्व में फल-फूल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति, राष्ट्र और समाज पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। उन्होंने ज्ञान, विज्ञान, कला और कौशल के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर भारत का परचम लहराने वाले देश के युवाओं की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित इतिहासकार एवं अभिनेता डॉ. रवि भट्ट ने महाविद्यालय के पूर्व छात्र के रूप में अपने संस्मरण साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को भाषा, व्याकरण और संवाद कुशलता में पारंगत होने की सीख दी। वहीं उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रो. बी.एल. शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला से अवगत कराते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के लिए अधिक से अधिक युवाओं को महाविद्यालयों तक पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. अलका शर्मा ने चार दिवसीय गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद 20 से अधिक विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 22 विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह से भाग लिया। आरंभ में प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रो. वंदना सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, सांस्कृतिक समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.