TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल के बीच 9वीं उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

Table of Content

समुद्री सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर हुई 9वीं उच्च स्तरीय बैठक

डेस्क। भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल के बीच 9वीं उच्च स्तरीय बैठक 03 नवंबर, 2026 को श्रीलंका के मिरिसा में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया। श्रीलंका के तटीय बल के महानिदेशक रियर एडमिरल रुवान रूपासेना ने श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

इस बैठक में समुद्री प्रदूषण से निपटने, समुद्री खोज एवं बचाव तथा समुद्री कानून प्रवर्तन सहित आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों तटरक्षक बलों के बीच परिचालन सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए क्षमता विकास तथा तकनीकी सहायता संबंधी पहलों को बढ़ावा देने के विभिन्न उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने विचार-विमर्श के दौरान, उभरती समुद्री चुनौतियों से निपटने तथा साझा समुद्री क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल ने इस बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को और व्यापक बनाने, समुद्री आपात स्थितियों से निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित और स्वच्छ समुद्री पर्यावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने के अपने साझा संकल्प को रेखांकित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.