/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 7-8 नवंबर को 2,100 ड्रोन से सजेगा आसमान, दिखेंगे रामायण के प्रसंग

Table of Content

ड्रोन शो में दिखेंगे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण वध के दृश्य 

लखनऊ। दीपोत्सव-2026 के दौरान दीयों की रोशनी से जगमगाने वाली रामनगरी का आसमान इस बार भी अद्भुत दृश्य का साक्षी बनेगा। दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 में पर्यटन विभाग की ओर से भव्य एरियल ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।अयोध्या में 07 नवंबर को जब दीपों की रोशनी से सरयू तट जगमगाएगा, तब आसमान में भी रोशनी का एक भव्य उत्सव देखने को मिलेगा। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इस बार नए कलेवर में एरियल ड्रोन शो प्रस्तुत करेगा। इसमें राम दरबार, पुष्पक विमान और रामायण के प्रमुख प्रसंग आसमान में जीवंत होते नजर आएंगे।

‘मेड इन इंडिया’ तकनीक से निर्मित 2,100 ड्रोन 07 और 08 नवंबर को अयोध्या के आसमान में उड़ान भरेंगे। करीब 15 मिनट तक चलने वाले इस शो में कम से कम 15 अलग-अलग ड्रोन फॉर्मेशन प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें आधे से अधिक फॉर्मेशन पिछले वर्ष की प्रस्तुति से अलग और नए होंगे। इस तरह श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लगातार दो शाम इस भव्य नजारे को देखने का अवसर मिलेगा।

ड्रोन शो में दिखेगी नवीनता

इस बार एरियल ड्रोन शो में भी नवीनता पर खास जोर रहेगा। पर्यटन विभाग के निर्देश पर स्टोरीबोर्ड, स्क्रिप्ट, संगीत और वॉयस ओवर से लेकर आसमान में बनने वाली ड्रोन आकृतियों तक को पहले से अलग रखा जाएगा। कम से कम 15 विशेष ड्रोन फॉर्मेशन तैयार किए जाएंगे। इनमें करीब आधे से अधिक आकृतियां पिछले दीपोत्सव में दिखाए गए फॉर्मेशन से पूरी तरह नई होंगी। यानी इस बार रामनगरी के आकाश में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हर बार से अलग दृश्य देखने को मिलेंगे। 

‘ड्रोन फॉर्मेशन में साकार होंगे रामायण के प्रसंग’

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हर वर्ष अयोध्या के दीपोत्सव को नई भव्यता देने का प्रयास किया जाता रहा है।इस बार भी एरियल ड्रोन शो में रामायण के प्रमुख पात्रों और कथा प्रसंगों को आकर्षक दृश्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। अयोध्या के आसमान में 2,100 ड्रोन से बने फॉर्मेशन के जरिए वीर मुद्रा में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार, हनुमान, महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास जैसे प्रसंग जीवंत होंगे। इसके साथ राम मंदिर, दीपोत्सव, उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के लोगो भी आकाश में प्रदर्शित किए जाएंगे। संगीत, रोशनी और विभिन्न दृश्यात्मक प्रभावों का तालमेल शो को भव्य रूप देगा। दीपोत्सव-2026 के ड्रोन शो को और आकर्षक बनाने में वॉयस ओवर और संगीतमय नैरेशन का विशेष समायोजन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।’

500 से 2,100 तक पहुंची ड्रोन की संख्या

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ड्रोन शो की लोकप्रियता को देखते हुए हर वर्ष इसकी भव्यता बढ़ाने पर जोर दिया है। दीपोत्सव-2024 में 500 और दीपोत्सव-2025 में 1,100 ड्रोन के जरिए एरियल शो आयोजित किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस वर्ष ड्रोन की संख्या बढ़ाकर 2,100 कर दी गई है, जिससे आसमान में पहले से अधिक भव्य और आकर्षक दृश्य साकार होंगे।’

यादगार अनुभव लेकर लौटें आगंतुक- अमृत अभिजात

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘दीपोत्सव-2026 में तकनीक और परंपरा का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा। 2,100 स्वदेश निर्मित ड्रोन के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को आकाश में जीवंत करने का प्रयास है। नए फॉर्मेशन, संगीत, वॉयस ओवर और प्रकाश प्रभावों के जरिए एरियल शो को पहले से अधिक आकर्षक बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक दीपोत्सव की भव्यता के साथ एक अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.