TN

TotaRam News

What's Hot

सरदार पटेल जयंती पर लोकबंधु अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल

Table of Content

लोकबंधु राज नारायण अस्पताल में कार्यक्रम, डॉक्टरों ने ली एकता की शपथ

लखनऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सालय के चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह, चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय वर्मा सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि हमारा उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय मूल्यों की भावना को भी मजबूत करना है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को चिकित्सकों एवं अधिकारियों द्वारा फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.