TN

TotaRam News

What's Hot

प्रदेश में एक माह में नियंत्रित की गई लम्पी स्किन डिजीज

Table of Content

लम्पी रोग से बचाव हेतु करीब 55 लाख गोवंशों का टीकाकरण किया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लम्पी रोग की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत न आये। नोडल अधिकारी निरंतर टीकाकरण की शत-प्रतिशत सुनिश्चितता, गोवंश के संरक्षण, उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें। किसानों एवं पशुपालकों को एलएसडी के संबंध में जागरूक किया जाए एवं कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निस्तारण किया जाए। पशुओं की जांच हेतु प्रदेश के सभी गावों का रोस्टर बनाकर पशु स्वास्थ्य शिविर भी लगाये जाये।

55 लाख गोवंश का टीकाकरण, एलएसडी के 906 एक्टिव केस

पशुधन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पशुओं में फैली लम्पी स्किन डिजीज एलएसडी पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु त्वरित, प्रभावी एवं बहुस्तरीय उपाय किए गए हैं। व्यापक टीकाकरण एवं निरोधात्मक उपायों के तहत प्रदेश के समस्त जनपदों में अब तक कुल करीब 55 लाख गोवंशों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण कार्य को तीव्र गति देने हेतु 731 समर्पित टीमें क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति में निरोधात्मक सुरक्षा हेतु प्रदेश मुख्यालय स्तर पर 9 लाख से अधिक का रिज़र्व एलएसडी टीका वैक्सीन उपलब्ध रखा गया है। एलएसडी संबंधी किसी भी जानकारी या शिकायत हेतु नं0-1962 एवं टोल फ्री नं0-18001805141 उपलब्ध है।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में एलएसडी की अद्यतन स्थिति (20 सितम्बर तक के आंकड़ों के अनुसार) में कुल 28 जनपद प्रभावित रहे हैं, जिनमें कुल 9530 पशु प्रभावित हुए थे। इन सभी 9530 पशुओं का शत-प्रतिशत उपचार किया जा चुका है। उपचार के पश्चात 8599 पशु पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में केवल 906 सक्रिय केस हैं जो सभी के स्वस्थ होने की सम्भावना है तथा मृत्यु दर मात्र 0.26 रही है, जिसमें कुल 25 मृत पशु शामिल हैं। शासन के ठोस प्रबंधन, सतत निगरानी और पशुओं के सघन टीकाकरण अभियान के परिणामस्वरूप प्रदेश में एलएसडी की स्थिति को एक माह के भीतर पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में एलएसडी से प्रभावित होने वाले पशुओं का कोई भी नया प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है और न ही इस बीमारी से किसी पशु की नई मृत्यु दर्ज की गई है।

एलएसडी नियंत्रण के लिए 18 नोडल अधिकारी तैनात

मंडल एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती के अंतर्गत, प्रदेश के सभी मंडलों में टीकाकरण की शत-प्रतिशत सुनिश्चितता, गोवंश के संरक्षण, उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं की सघन समीक्षा हेतु शासन स्तर से मंडलवार 18 वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही, पशुपालन विभाग, उ०प्र० एवं शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार नोडल अधिकारी नामित कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। नामित अधिकारी अपने आवंटित जनपदों का भ्रमण कर रहे हैं, रात्रि प्रवास कर धरातलीय स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं तथा स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित करने हेतु निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं।

बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि जिन जिलों में कोई संक्रमण प्रकाश में नहीं आया है, वहां भी एहतियातन टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों को निरंतर जागरूक करते हुए आश्वस्त किया जा रहा है कि प्रदेश में एलएसडी पूरी तरह नियंत्रण में है तथा विभाग पशु स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में विशेष सचिव राम सहाय यादव, प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ प्रकाश बिन्दु, दुग्ध आयुक्त धन लक्ष्मी के0, पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास डा0 राजेन्द्र प्रसाद, निदेशक (रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र) डा0 संगीता तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.