/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

हिन्दी के निरंतर प्रचार-प्रसार से देश में बढ़ रहा हिन्दी का प्रभाव – विचार गोष्ठी आयोजित

Table of Content

हिंदी के व्यापक प्रसार के साथ युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों पर जोर

लखनऊ। हिन्दी के प्रचार-प्रसार, उन्नति एवं व्यापक प्रयोग को लेकर मंजुश्री, लखनऊ द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने हिन्दी को जन-जन तक पहुंचाने और युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों पर जोर दिया। हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश का विशेष सहयोग रहा।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संजीव जायसवाल ‘संजय’ ने कहा कि कोई भी भाषा कमतर नहीं है, सभी का अपने क्षेत्र में महत्व है। हिन्दी देशभर में व्यापक रूप से बोली और समझी जाने वाली भाषा के रूप में उभरी है। अहिन्दीभाषी क्षेत्रों में भी पर्यटन के दृष्टिकोण से स्थानीय लोगों में हिन्दी समझने-बोलने का चलन बढ़ा है, जो निरंतर प्रचार-प्रसार का सकारात्मक परिणाम है।

Gen Z को हिंदी से जोड़ने पर जोर, प्रचार-प्रसार बढ़ाने की जरूरत

प्रभारी संपादक दिनेश कुमार गुप्ता ने विभिन्न सरकारों द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि हिन्दी दिवस जैसे अवसरों पर निरंतर प्रयासों से जागरूकता और प्रयोग में वृद्धि हुई है। मंजुश्री के निदेशक शैलेश श्रीवास्तव ने युवाओं में ऑनलाइन अध्ययन के बढ़ते चलन में हिन्दी के कम प्रयोग पर ध्यान आकर्षित करते हुए जेन-जी (Gen Z) को हिन्दी से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों की आवश्यकता बताई। वक्ता अलका सक्सेना और सियाराम पाण्डेय ‘शांत’ ने कहा कि निरंतर प्रचार-प्रसार के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और हिन्दी के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

गोष्ठी का संचालन अजय मिश्र ‘अजय श्री’ ने किया, उन्होंने हिन्दी के व्यापक प्रसार और इसे राष्ट्रभाषा घोषित करने की आवश्यकता पर विचार रखे तथा काव्य पाठ से श्रोताओं को आनंदित किया। युवा वक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने युवाओं में अंग्रेजी के प्रति बढ़ते रुझान पर चिंता व्यक्त करते हुए परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रुति जायसवाल की सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर सचिव विवेक कुमार शुक्ला ने स्वागत किया और उपाध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री ने आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.