/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बुलंदशहर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Table of Content

विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शनिवार को निरीक्षण भवन सभागार, बुलंदशहर में जनपद के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों तथा शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कानून-व्यवस्था, सड़क एवं निर्माण कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, सिंचाई, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनसुनवाई एवं शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी परियोजना अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

अनिल शर्मा के निधन पर केशव मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभागवार प्रगति की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, संजय शर्मा, मीनाक्षी सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, चन्द्रपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्थानीय विषयों पर चर्चा की तथा पत्रकार बंधुओं से प्रेस वार्ता के माध्यम से विभिन्न विषयों पर संवाद किया। पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक अनिल कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक अनिल कुमार शर्मा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

लज्जा रानी गर्ग के निधन पर परिजनों से व्यक्त की शोक संवेदना

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हापुड़ पहुंचकर उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश भाजपा पश्चिम क्षेत्र की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.