TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती से काकोरी तक, साहित्य, पर्यावरण, इतिहास और देशभक्ति के रंगों से सजा गोमती पुस्तक महोत्सव

Table of Content

बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों ने भी बांधा समां

लखनऊ। पाँचवें गोमती पुस्तक महोत्सव के सातवें दिन साहित्य, पर्यावरण, इतिहास, अनुवाद, सैन्य जीवन और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। लखनऊ विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में हुए महोत्सव में ‘मैं तुम्हारी गोमती हूँ’, ‘अनुवाद : संस्कृति के सेतु’, कल्हण कृत राजतरंगिणी पर आधारित किशोर उपन्यास शृंखला और ‘Force Fable: Crafted by the Olive’ जैसे सत्रों में विचार-विमर्श हुआ। वहीं, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने ‘काकोरी एक्शन’ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण अध्याय को मंच पर जीवंत किया। चिल्ड्रन्स कॉर्नर में विभिन्न स्कूलों के करीब 1,000 विद्यार्थियों ने कहानी, कैलीग्राफी, कैरिकेचर और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लिया।

कहानी से कैरिकेचर तक, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

दिन की शुरुआत बाल लेखिका एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन के स्टोरीटेलिंग सत्र से हुई। कहानी के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद कहानी आधारित क्विज हुआ, जिसमें विजेताओं को किताबें दी गईं।

कैलीग्राफी आर्टिस्ट आयशा इमरान ने बच्चों को सुंदर अक्षर लिखने की बुनियादी तकनीकें सिखाईं। कलाकार शुभम विश्वकर्मा ने कैरिकेचर वर्कशॉप में चेहरे की विशेषताओं को उभारकर चित्र बनाने का तरीका बताया, जिसमें बच्चों ने अपने दोस्तों के कैरिकेचर बनाए।

गोमती को बचाने के लिए नदी को जगह देना जरूरी : प्रो. वेंकटेश दत्ता

दोपहर के सत्र में ब्लू फाउंडेशन, लखनऊ की ओर से ‘मैं तुम्हारी गोमती हूँ’ विषय पर संवाद हुआ। इसमें गोमती और उसकी सहायक नदियों के इतिहास, पर्यावरणीय महत्व और मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की गई। ब्लू फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मीनू खरे ने गोमती और उसकी सहायक नदियों की जानकारी साझा की और कविता के माध्यम से नदी से जुड़े भावनात्मक रिश्ते को सामने रखा। उन्होंने कहा कि गोमती शहर और समाज के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्य वक्ता नदी विशेषज्ञ एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता ने कहा कि नदी केवल पानी की धारा नहीं, बल्कि एक जीवंत और लगातार गतिशील जैविक तंत्र है। उन्होंने कहा कि नदी की जमीन पर निर्माण और विभिन्न परियोजनाओं से उसका प्राकृतिक क्षेत्र सीमित हुआ है। गोमती के संरक्षण के लिए उसके प्रवाह, तट और प्राकृतिक इकोसिस्टम को पर्याप्त जगह देना जरूरी है। संवाद में गोमती के ऐतिहासिक स्वरूप और समय के साथ बदलते प्रवाह पर भी चर्चा हुई। अंग्रेजी शासनकाल के गजट में लखनऊ क्षेत्र में गोमती की दस सहायक नदियों के उल्लेख और चारबाग क्षेत्र के आसपास हुए निर्माण के नदी के स्वरूप पर प्रभाव पर भी विचार हुआ।

अनुवाद भाषाओं के साथ संस्कृतियों को भी जोड़ता है

‘अनुवाद : संस्कृति के सेतु’ विषय पर आयोजित संवाद का समन्वय पल्लवी विनोद ने किया। इसमें सूर्यकांत शर्मा, प्रितपाल कौर और स्मिता सिन्हा ने अनुवाद की भूमिका और चुनौतियों पर विचार साझा किए। पल्लवी विनोद ने कहा कि अनुवाद भाषाओं के साथ अलग-अलग संस्कृतियों और क्षेत्रों के लोगों को जोड़ता है और विश्व साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियों को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने में मदद करता है। सूर्यकांत शर्मा ने अनुवाद की तुलना नदी पर बने पुल से करते हुए कहा कि मुहावरों, लोकोक्तियों और सांस्कृतिक संदर्भों का सही रूपांतरण भाषा और समाज की समझ को समृद्ध करता है।

स्मिता सिन्हा ने कहा कि अनुवाद में मूल कृति की आत्मा और लेखक की जीवन-दृष्टि सुरक्षित रहनी चाहिए। प्रितपाल कौर ने कहा कि अनुवाद केवल शब्दों का रूपांतरण नहीं, बल्कि भाव और संवेदना को दूसरी भाषा तक पहुंचाने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि AI ने अनुवाद के नए अवसर खोले हैं, लेकिन भाव और संवेदना को पूरी तरह बनाए रखना अब भी चुनौती है।

राजतरंगिणी से किशोरों को इतिहास और लोककल्याण की सीख

महोत्सव में कल्हण कृत राजतरंगिणी पर आधारित किशोर उपन्यास शृंखला पर विशेष संवाद हुआ। सत्र का समन्वय प्रसिद्ध लेखिका चंद्रकांता ने किया। उन्होंने बताया कि यह शृंखला राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की वृहत योजना का हिस्सा है और किशोरों को ध्यान में रखकर इतिहास को रोचक साहित्यिक रूप में प्रस्तुत करती है। सुधाकर अदीब ने कहा कि इतिहास केवल घटनाओं का क्रम नहीं, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए सीख का माध्यम है।

मलिक राजकुमार ने कहा कि राजतरंगिणी कश्मीर के लंबे ऐतिहासिक कालखंड का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है। किशोरों के लिए ऐतिहासिक साहित्य तैयार करते समय उनकी बदलती मानसिकता, तकनीकी दुनिया और रुचियों को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोक साहित्य को सही संदर्भ में प्रस्तुत करने के लिए उसके व्यापक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कालखंड को समझना आवश्यक है।

सेना में देश पहले, अनुशासन और त्याग फौजी जीवन की पहचान

‘Force Fable: Crafted by the Olive’ सत्र में आरजे प्रतीक और नवनीत ग्रेवाल ने फौजी जीवन, अनुशासन, त्याग और सैन्य संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया। नवनीत ग्रेवाल ने कहा कि सेना के लिए देश सबसे पहले है और इसके लिए अनुशासन व त्याग जरूरी है। उन्होंने बताया कि आर्मी अधिकारियों की बार-बार पोस्टिंग और स्थानांतरण के कारण परिवार को भी हर नए स्थान पर नए सिरे से जीवन शुरू करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि फौजी भले ही कम बोलने वाले नजर आएं, लेकिन वे भीतर से बेहद संवेदनशील होते हैं और दोस्ती को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ‘डिटैचमेंट’ पर उन्होंने कहा कि दूरी बनाने से पहले जुड़ाव जरूरी है और किसी रिश्ते से दूरी भी सम्मान के साथ बनानी चाहिए। युवाओं को दोस्ती निभाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहिए, जहां उसे किसी एक व्यक्ति को चुनना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध में केवल सैनिक ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार त्याग करता है।

‘काकोरी एक्शन’ ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को मंच पर किया जीवंत

शाम को भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने ‘काकोरी एक्शन’ नाट्य प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक काकोरी घटना पर आधारित इस नाटक में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों के साहस, संघर्ष और बलिदान को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के जरिए काकोरी कांड से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्व को दर्शकों के सामने प्रभावी ढंग से रखा गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और प्रभावी मंचन ने दर्शकों की सराहना बटोरी और प्रस्तुति का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.