TN

TotaRam News

What's Hot

Gomti Pustak Mahotsav 2026: तरनजीत सिंह संधू ने कहा- युवाओं के लिए पढ़ने, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण जरूरी

Table of Content

किशोर साहित्य, वित्तीय जागरूकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी बांधा समां

लखनऊ। गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 के तहत गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष सत्र ‘कूटनीति से नेतृत्व तक-राष्ट्र सर्वोपरि’ में दिल्ली के उपराज्यपाल एवं प्रतिष्ठित राजनयिक सरदार तरनजीत सिंह संधू ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत, कौशल विकास, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना युवाओं को देश के विकास में प्रभावी योगदान देने के लिए तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से असफलताओं से सीखने और निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के निदेशक युवराज मलिक ने सरदार तरनजीत सिंह संधू और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी का शॉल ओढ़ाकर एवं पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर संधू के जीवन और सार्वजनिक योगदान पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित की गई।

डिग्री के साथ कौशल और तकनीक की समझ जरूरी

संधू ने अपने 36 वर्ष के विदेश सेवा अनुभव साझा करते हुए कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की युवा आबादी देश की महत्वपूर्ण शक्ति है, जिसे सही अवसरों से जोड़ना जरूरी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संदर्भ में उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने और अपनी सोच व निर्णय क्षमता को बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलों से जुड़ने तथा टीम भावना और अनुशासन विकसित करने पर भी जोर दिया।

संधू ने सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रेमचंद और भगवती चरण वर्मा जैसे साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक कौशल के साथ भारतीय साहित्य, संस्कृति और मूल्यों से जुड़ाव भी जरूरी है।

पुस्तकों का अनावरण और प्रतिभागियों का सम्मान

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का अनावरण किया—‘तमिल कहानियाँ (पंजाबी)’, ‘हरि सिंह नलवा’ और ‘वीह विस्वे (पंजाबी)’। आयोजन में योगदान देने वाले श्री चंद्र प्रकाश, प्रो. रोली मिश्रा और सुश्री सांत्वना तिवारी तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

किशोर साहित्य और वित्तीय जागरूकता पर चर्चा

महोत्सव के सत्र ‘किशोर मन और साहित्य : नए पाठकों की, नई दुनिया’ में डॉ. अमिता दुबे, डॉ. कुमकुम शर्मा और प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने किशोरों की बदलती पाठकीय रुचियों और उनके अनुरूप साहित्य सृजन पर विचार साझा किए। सत्र का समन्वय अरुण सिंह ने किया।

वित्तीय जागरूकता सत्र में संजीव त्रिपाठी, विशाल आर्या और श्रुति शर्मा ने इक्विटी, डेट, हाइब्रिड फंड, म्यूचुअल फंड, SIP और NSDL की बुनियादी जानकारी दी। निवेश से पहले जोखिम और वित्तीय क्षमता समझने तथा किसी व्यक्ति या संस्था को पैसा देने से पहले उसके अधिकृत होने की जांच करने की सलाह दी गई।

ग़ज़ल और पॉप संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या

सांस्कृतिक संध्या में गजल गायक मिथिलेश लखनवी ने फरमाइश पर ग़ज़लें प्रस्तुत कीं। ‘चौदहवीं का चांद’ और ‘दमादम मस्त कलंदर’ जैसी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। उनके साथ तबले पर रत्नेश मिश्रा, गिटार पर राकेश आर्या, कीबोर्ड पर रिंकू राज और ऑक्टोपैड पर विकास कुमार ने संगत दी। वहीं, पॉप आर्टिस्ट नैना लायल ने अपनी विशिष्ट आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। पॉप और सूफियाना अंदाज़ की उनकी प्रस्तुतियों का दर्शकों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.