TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी टूरिज्म ने तेज किया 2026-27 एक्शन प्लान, दशहरा से शुरू होगा परियोजनाओं का शिलान्यास

Table of Content

गोरखपुर के बुढ़िया माता से अमेठी के तपेश्वरनाथ तक…भविष्य की नई योजनाओं पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2026-27 की पर्यटन विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पर्यटन भवन में बैठक के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित एस्टिमेट्स का एक दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और स्वीकृत सभी परियोजनाओं के शिलान्यास की प्रक्रिया दशहरा तक शुरू की जाए।।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, उनके एस्टिमेट से जुड़ी लंबित कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग का उद्देश्य स्वीकृत पर्यटन परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर जमीन पर उतारना है, ताकि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार और पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं जल्द उपलब्ध हो सकें।

पर्यटन परियोजनाओं की स्वीकृति के बाद क्रियान्वयन में न हो अनावश्यक देरी : जयवीर सिंह

बैठक में भविष्य की पर्यटन योजनाओं के तहत शामिल की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इनमें गोरखपुर के बुढ़िया माता मंदिर, आगरा की वाल्मीकि वाटिका और अमेठी के तपेश्वरनाथ मंदिर के विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां और औपचारिकताएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा विभागीय की परियोजनाओं की स्वीकृति के बाद उनके क्रियान्वयन में अनावश्यक अंतर न रहे और निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़े।

अपर मुख्य सचिव एवं पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात ने भी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ टाइम बाउंड तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए और प्रत्येक परियोजना की प्रगति निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित की जाए। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.