TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस मैसूर ने मलेशिया के लुमुट में आयोजित अभ्यास समुद्र लक्ष्मण के चौथे संस्करण में भाग लिया

Table of Content

Sea Lakshmana Exercise 2026 में INS Mysore ने लिया हिस्सा

डेस्क। भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, नौसेना के जहाज मैसूर ने 9 से 12 सितंबर 2026 तक मलेशिया के लुमुट में रॉयल मलेशियाई नौसेना के साथ अभ्यास समुद्र लक्ष्मण के चौथे संस्करण में भाग लिया। इस अभ्यास ने भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना को पेशेवर और परिचालन गतिविधियों के व्यापक दायरे में भाग लेने का अवसर प्रदान किया। बंदरगाह चरण में दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान और बातचीत हुई , जिससे अनुभवों को साझा करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने में मदद मिली।

आईएनएस मैसूर ने समुद्री परिचालन चरण में रॉयल मलेशियाई नौसेना के जहाजों केडी लेकिर और केडी गगाह समुदेरा के साथ अभ्यास किया। इस अभ्यास में भाग लेने वाले जहाजों ने समन्वित समुद्री अभ्यास किए, जिससे उन्हें अंतर-संचालनीयता और परिचालन समन्वय को बढ़ावा देने तथा एक साथ प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता को मजबूत करने का अवसर मिला।इस अभ्यास की सफलता भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते नौसैनिक सहयोग को दर्शाती है। यह दोनों नौसैनिक बलों के बीच बेहतर परिचालन समझ विकसित करने में निरंतर पेशेवर जुड़ाव और व्यावहारिक सहयोग के महत्व को भी उजागर करती है।

‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास भारत-मलेशिया समुद्री साझेदारी के विस्तार में एक और महत्वपूर्ण कदम है । 1 जुलाई 2026 को आयोजित 12वीं भारत-मलेशिया उप-समिति बैठक सहित हाल ही में हुए द्विपक्षीय समन्वय को आगे बढ़ाते हुए, इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग की नींव को और मजबूत किया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.