/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

कन्नौज में च्यवन ऋषि आश्रम का होगा पर्यटन विकास, च्यवनप्राश के जनक की तपोस्थली को मिलेगी नई पहचान

Table of Content

च्यवन ऋषि आश्रम को संवारने में जुटा उ०प्र० पर्यटन विभाग

लखनऊ/कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार आयुर्वेदिक चिकित्सा की महान विभूति और ‘च्यवनप्राश’ के जनक च्यवन ऋषि के कन्नौज स्थित आश्रम का पर्यटन विकास करने जा रही है। च्यवनऋषि आश्रम भारतीय ऋषि परंपरा, तपस्या एवं आयुर्वेदिक ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। मान्यताओं के अनुसार, महर्षि च्यवन ने इसी तपोस्थली पर कठोर साधना की थी। पर्यटन विभाग ने च्यवन ऋषि से जुड़ी पौराणिक स्थली के पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना अंतर्गत जनपद के विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ के विकासखंड गुगरापुर स्थित आश्रम के पर्यटन विकास हेतु 81.35 लाख रुपए की परियोजना को मंजूरी मिली है। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘कन्नौज स्थित च्यवन ऋषि आश्रम, भारतीय ऋषि परंपरा, तपस्या और आयुर्वेदिक ज्ञान की अमूल्य धरोहर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि च्यवन ने यहीं कठोर तपस्या की थी। आयुर्वेद में विशेष स्थान रखने वाले ऋषि च्यवन का नाम आज भी ‘च्यवनप्राश’ के माध्यम से घर-घर में जाना जाता है, जो स्वस्थ और खुशहाल जीवन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाले स्थल के पर्यटन विकास से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को विशिष्ट पहचान मिलेगी और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए आकर्षण बढ़ेगा।’

च्यवन ऋषि आश्रम में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

कन्नौज जनपद स्थित च्यवन ऋषि आश्रम के पर्यटन विकास के लिए पहली किस्त के रूप में 61 लाख रुपए जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की वृहद श्रृंखला अंतर्गत श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आश्रम के निकट बहुउद्देश्यीय हॉल (मल्टीपर्पज हॉल) का निर्माण कराया जाएगा। पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। परिसर में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट, आगंतुकों के बैठने के लिए आरसीसी बेंच और मार्गदर्शन के लिए साइनेज की व्यवस्था होगी। पर्यटन विभाग का फोकस स्थल पर आगंतुकों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहेगा।

ऐसे हुआ च्यवनप्राश का आविष्कार

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कन्नौज स्थित च्यवन ऋषि आश्रम वही तपोभूमि है, जहां महर्षि च्यवन ने वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। कहा जाता है कि उनकी तपस्या के दौरान उनके चारों ओर दीमक का विशाल टीला बन गया था और इसी स्थान पर राजकुमारी सुकन्या से जुड़ी प्रसिद्ध कथा घटित हुई। बाद में सुकन्या की सेवा, समर्पण और अश्विनी कुमारों के दिव्य आशीर्वाद से महर्षि च्यवन को पुनः यौवन और दृष्टि प्राप्त हुई। इसके पश्चात उन्होंने आयुर्वेद और मानव स्वास्थ्य के कल्याण के लिए शोध कार्य किया। मान्यता है कि इसी ज्ञान परंपरा से ‘च्यवनप्राश’ जैसे अमूल्य आयुर्वेदिक योग का उद्भव हुआ, जो आज भी स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि च्यवन ऋषि आश्रम भारतीय ऋषि परंपरा, आयुर्वेदिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

‘इत्र नगरी’ के पर्यटन स्थल कर रहे आकर्षित- मंत्री   

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘कन्नौज आने वाले पर्यटकों के लिए च्यवन ऋषि आश्रम के साथ-साथ जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल भी विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। इनमें पक्षी प्रेमियों के लिए लाख बहोसी पक्षी अभ्यारण्य, इतिहास और संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाला कन्नौज पुरातात्विक संग्रहालय, तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर, गंगा तट पर स्थित रमणीय मेहंदी घाट, श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर तथा ऐतिहासिक महत्व वाले 52 खंभों वाली मकदूम जहानिया प्रमुख हैं। जिले के विभिन्न पर्यटन, धार्मिक और विरासत स्थलों का भ्रमण करने के लिए वर्ष 2025 में 21.73 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जो कन्नौज की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं और आकर्षण को दर्शाता है।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.