TN

TotaRam News

What's Hot

Al Alamein Airshow 2026: भारतीय वायु सेना की सारंग हेलिकॉप्टर टीम मिस्र पहुंची

Table of Content

सारंग टीम मिस्र के आसमान में दिखाएगी शानदार हवाई करतब

डेस्क। भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। भारतीय वायु सेना की सारंग टीम विश्व की एकमात्र पांच हेलि‍कॉप्टरों वाली प्रदर्शन टीम है। यह टीम सुनियोजित प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से सटीकता, व्यावसायिकता और उड़ान कौशल का प्रदर्शन करेगी। यह भारतीय वायु सेना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारत और मिस्र के बीच बढ़ते रक्षा और राजनयिक संबंधों को दर्शाती है।

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलि‍कॉप्टर (एएलएच) ध्रुव को उड़ाते हुए, सारंग टीम अपने चुनौतीपूर्ण फॉर्मेशन युद्धाभ्यास, निकटवर्ती उड़ान और समन्वित एयरशो के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रदर्शन न केवल पायलटों के असाधारण कौशल और अनुशासन को दर्शाता है, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमताओं को भी उजागर करता है।

सारंग टीम अपना प्रसिद्ध ‘‘डॉल्फिन लीप’’ करतब प्रदर्शित करेगी और साथ ही स्पॉट स्टॉल टर्न नामक एक नया करतब भी प्रस्तुत करेगी। टीम की भागीदारी से दुनिया भर के दर्शकों और विमानन प्रेमियों को एएलएच ध्रुव की बहुमुखी प्रतिभा और दक्षता के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के साहसी जज्बे को देखने का अवसर मिलेगा।

अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो में दुनिया भर की प्रमुख वायु सेनाओं के साथ-साथ एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों के पेशेवर भी एक साथ आते हैं। मिस्र के आकाश में सारंग का प्रदर्शन इस आयोजन में एक विशिष्ट आयाम जोड़ेगा, साथ ही दुनिया भर की अन्य अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.