/ Nov 26, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

PM Modi ने गुजराती संगीतकार गौरांग व्यास के निधन पर जताया शोक

Table of Content

प्रधानमंत्री ने गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को याद किया

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजराती संगीत जगत के प्रसिद्ध संगीतकार गौरांग व्यास के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि गौरांग व्यास ने अपने पिता अविनाश व्यास की समृद्ध संगीत विरासत को आगे बढ़ाते हुए गुजराती संगीत के क्षेत्र में एक विशिष्‍ट स्‍थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से गुजरात ने एक प्रतिभाशाली रचनाकार को खो दिया है और गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया

“ગુજરાતી સંગીતજગતના જાણીતા સંગીતકાર શ્રી ગૌરાંગ વ્યાસના અવસાનથી અત્યંત દુઃખ થયું.

પિતા અવિનાશ વ્યાસની સમૃદ્ધ સંગીત પરંપરાને આગળ ધપાવી તેમણે ગુજરાતી સંગીતના ક્ષેત્રમાં પોતાનું આગવું સ્થાન બનાવ્યું હતું. તેમના અવસાનથી ગુજરાતે એક પ્રતિભાશાળી સર્જકને ગુમાવ્યાની લાગણી થાય છે. ગુજરાતી સંગીતક્ષેત્રે તેમનું અમૂલ્ય યોગદાન હંમેશાં યાદ રહેશે.

સદ્ગતના આત્માની શાંતિ માટે પ્રાર્થના તથા શોકગ્રસ્ત પરિવારજનો અને તેમના વિશાળ ચાહકવર્ગને સાંત્વના…

ૐ શાંતિ…!!”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में लिया हिस्सा, अनुसंधान और क्लिनिकल साक्ष्यों पर दिया जोर

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध को बताया जरूरी डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक...

Deoria Rojgar Mela 2026: बरहज में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और ITI पास को मिलेगा नौकरी का मौका

LIC, उत्कर्ष बैंक और श्रीराम फाइनेंस में नौकरी का अवसर देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के सामने एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से...

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.