/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मानसून सत्र में संसदीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं का हुआ सम्मान : केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

अनुच्छेद 370 की समाप्ति और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास ने 5 अगस्त को बनाया ऐतिहासिक : उप मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के मानसून सत्र-2026 के समापन अवसर पर माननीय सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह को सदन की कार्यवाही का कुशलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं गरिमापूर्ण संचालन करने के लिए हृदय से बधाई एवं धन्यवाद दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभापति जी ने अपने व्यापक संसदीय अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से सदन के दोनों पक्षों के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए सभी माननीय सदस्यों को अपने विचार रखने का समुचित अवसर प्रदान किया। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ सदन को निरंतर मिलता रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न दलों के नेताओं एवं सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपना दल के नेता एवं मंत्री आशीष पटेल, निषाद पार्टी के नेता संजय कुमार निषाद, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता अक्षय प्रताप सिंह , सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता विच्छे लाल रामजी , राष्ट्रीय लोकदल के नेता योगेश चौधरी , निर्दलीय समूह के नेता राज बहादुर सिंह चंदेल, शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी सहित सभी दलों के सदस्यों ने सदन की गरिमा एवं संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप अपने विचार रखे तथा संसदीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में पारित हुआ। इसके लिए उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं अनुच्छेद 35-ए के प्रावधानों को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रभावी प्रयासों से जम्मू-कश्मीर आज विकास, शांति, समृद्धि और राष्ट्रीय एकात्मता की नई धारा से जुड़ रहा है। आज देश के अन्य राज्यों की भांति जम्मू-कश्मीर के घर-घर पर भी शान से तिरंगा लहरा रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री एवं केंद्र सरकार को बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अगस्त 2020 को भगवान श्रीरामलला के पावन जन्मस्थान पर भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास का ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश के समस्त रामभक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री ने आगामी 15 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपने संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का है। उन्होंने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से जुड़े प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, दूरदर्शन, आकाशवाणी के पत्रकारों, प्रेस फोटोग्राफरों एवं अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया सदन की कार्यवाही एवं जनहित से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने विधान परिषद के प्रमुख सचिव सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने सत्र के दौरान सदन के सुचारु संचालन के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उप मुख्यमंत्री एवं नेता सदन ने सभापति के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदन की गरिमा, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.