TN

TotaRam News

What's Hot

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जनभागीदारी से प्रशस्त होगा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का मार्ग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों का सर्वांगीण विकास ही देश की समृद्धि, आत्मनिर्भरता तथा समावेशी प्रगति का मजबूत आधार है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध एवं व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को गति देने के लिए जल सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन, आधारभूत अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा आजीविका संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित एवं सतत उपयोग सुनिश्चित करते हुए विकास की ऐसी मजबूत आधारशिला तैयार की जा रही है, जिससे गांवों की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिले।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा से संबंधित प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके साथ ही ग्रामीण आधारभूत अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाकर विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से ग्रामीण समुदायों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा स्वयं सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु एवं अन्य चुनौतियों के प्रति ग्रामीण समुदायों की अनुकूलन क्षमता को मजबूत करना भी विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। जलवायु-अनुकूल एवं टिकाऊ विकास को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सक्षम और सशक्त बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण समाज की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा विकास के लाभ अधिक व्यापक एवं स्थायी रूप से लोगों तक पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है।

उन्होंने कहा कि सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था, समावेशी विकास और जनभागीदारी के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मार्ग और अधिक प्रशस्त हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की मुख्यधारा से प्रत्येक गांव और प्रत्येक ग्रामीण परिवार जुड़े तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे। ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी और समन्वित प्रयासों से समृद्ध, सशक्त एवं आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.