TN

TotaRam News

What's Hot

कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया मेगा जॉब मेला-2026 का शुभारंभ

Table of Content

UPSDM और IBM के बीच हुआ MoU

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के अभियान को नई गति देते हुए सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में IBM India CSR के सहयोग से मेगा जॉब मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) एवं IBM के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान हुआ। इस साझेदारी के माध्यम से प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल स्किल्स, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, जिससे लाखों युवाओं को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप दक्ष बनाया जा सकेगा।

युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: कपिल देव अग्रवाल

अपने संबोधन में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों का है। ऐसे में युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित न रहकर नई तकनीकों, डिजिटल कौशल, प्रभावी संवाद क्षमता और आत्मविश्वास पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट करने वाले युवा ही भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त करेंगे। किसी भी नौकरी को छोटा न समझें, पूरी लगन, अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करें। जो व्यक्ति अपने कार्य से संस्थान की आवश्यकता बन जाता है, उसके लिए आगे बढ़ने के अवसर स्वयं बनते हैं।

मंत्री अग्रवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाएं और कौशल प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर तेजी से आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं तथा सरकार युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के लिए लगातार ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमशीलता को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक युवा को उसकी योग्यता के अनुरूप प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराकर ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करना है।

IBM साझेदारी से युवाओं को मिलेगा AI और तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कौशल विकास मिशन की विभिन्न पहलों की जानकारी दी। वहीं IBM इंडिया/दक्षिण एशिया की CSR लीड शिप्रा शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी उत्तर प्रदेश के युवाओं तक अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और AI आधारित शिक्षा पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एमओयू के आदान-प्रदान के बाद सेरेमोनियल बेल रिंगिंग के माध्यम से रोजगार मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर UPSDM के संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, IBM के प्रतिनिधिगण, विभिन्न कंपनियों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग एवं डिग्री कॉलेजों के 2,000 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं Airtel Payments Bank, Nykaa, Tata Motors, Suzuki सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध कराए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.