TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में बनेगा 125 करोड़ का सेना वॉर म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर, LDA ने तैयार किया प्रस्ताव

Table of Content

रक्षा विरासत, सैन्य इतिहास, पर्यटन व आधुनिक सम्मेलन सुविधाओं का प्रमुख केन्द्र बनेगा लखनऊ

लखनऊ। गोमती नगर के नेहरू इन्क्लेव में सेना का वाॅर म्यूजियम व विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा। इससे एक ओर जहां लखनऊ को रक्षा विरासत, सैन्य इतिहास व पर्यटन क्षेत्र मेें नयी पहचान मिलेगी, बल्कि शहर आधुनिक सम्मेलन सुविधाओं का प्रमुख केन्द्र भी बनेगा। परियोजना का विकास लगभग 125 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव तैयार कराया है। जिसके तहत परियोजना के निर्माण के लिए सेना अपने भौतिक कब्जे वाली 33.97 एकड़ भूमि एलडीए को हस्तांतरित करेगी। इसमें 12.87 एकड़ क्षेत्रफल में एलडीए वाॅर म्यूजियम व कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराएगा, जबकि 14 एकड़ भूमि ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित की जाएगी। शेष 7.10 एकड़ भूमि पर व्यावसायिक एवं मिश्रित उपयोग के भूखण्ड नियोजित किये जाएंगे, जिसे बेचकर वाॅर म्यूजियम व कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का खर्च निकाला जाएगा।

सहमति मिलने के 02 वर्ष में तैयार होगा प्रोजेक्ट

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को इस सम्बंध में शासन में बैठक की गयी, जिसमें प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। प्रस्ताव के मुताबिक सेना से औपचारिक सहमति मिलने के 02 वर्ष के अंदर एलडीए वाॅर म्यूजियम एवं कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराएगा। लगभग 125 करोड़ रूपये की लागत से परियोजना पूर्ण होने पर परिसर का संचालन भी प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा।

कारगिल व विश्व युद्ध के इतिहास से रूबरू होंगे लोग

वाॅर म्यूजियम में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के गौरवशाली इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। संग्रहालय में प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध, 1947-48, 1962, 1965, 1971 तथा कारगिल युद्ध सहित भारतीय सैन्य इतिहास के विभिन्न अध्यायों को डिजिटल तकनीक, प्रोजेक्शन मैपिंग, इंटरैक्टिव डिस्प्ले एवं अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही आधुनिक युद्ध प्रणाली, ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट, उरी, सियाचिन, नौसेना एवं वायुसेना की उपलब्धियों तथा भारतीय सैन्य परम्परा पर आधारित विशेष गैलरियां भी विकसित की जाएंगी।

सेना से जुड़ने को युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

संग्रहालय में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर, 270 डिग्री इमर्सिव ऑडिटोरियम, रक्षा उपकरणों की ओपन एयर प्रदर्शनी, हेलीकॉप्टर एवं टैंक सिम्युलेटर, डिजिटल इंटरैक्टिव जोन, सैन्य स्मृति वस्तु केंद्र विकसित किया जाएगा। इससे युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेना से जुड़ने व करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वाॅर म्यूजियम से शहर में पर्यटन, रोजगार, निवेश तथा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.