TN

TotaRam News

What's Hot

मां विंध्यवासिनी धाम के पर्यटन विकास को मिलेगा नया आयाम, मिर्जापुर मंडल की 18 परियोजनाओं की हुई समीक्षा

Table of Content

विंध्याचल, चुनार और सोनभद्र के धार्मिक स्थलों को मिलेगी नई पहचान

लखनऊ/मिर्जापुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए धार्मिक स्थलों के समग्र विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की 18 पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

48 करोड़ की पर्यटन योजनाओं से बदलेगी मिर्जापुर मंडल की तस्वीर

मिर्जापुर मंडल के लिए प्रस्तावित इन 18 पर्यटन परियोजनाओं में मिर्जापुर की 15, भदोही की 2 और सोनभद्र की 1 परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का विकास कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास कार्य संबंधित स्थलों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को नवंबर 2026 तक और डेढ़ करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को छह माह के भीतर पूरा किया जाए।

मिर्जापुर जनपद में सबसे अधिक 15 पर्यटन विकास प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इनमें मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन भगवान शंकर मंदिर, चुनार के शिव मंदिर तथा विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी पर्यटन सुविधाओं के विकास के प्रस्ताव शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नव दुर्गा पार्क और लाइट एंड साउंड शो की योजना

बैठक का प्रमुख आकर्षण मां विंध्यवासिनी त्रिकोण मार्ग के विकास का प्रस्ताव रहा, जिसके तहत लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पर्यटन परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें नव दुर्गा पार्क का निर्माण, लाइट एंड साउंड शो, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और श्रद्धालुओं के लिए अन्य आधुनिक सुविधाओं का विकास शामिल है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

भदोही जनपद में दो पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन दशहरा मेला स्थल तथा भदोही विधानसभा क्षेत्र के सीता धाम के सौंदर्यीकरण और बुनियादी पर्यटन सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव शामिल है। वहीं सोनभद्र जनपद में ओबरा स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

संस्कृति विभाग की ओर से सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित इष्टिका मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल एवं गार्ड रूम निर्माण, परासी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा मिर्जापुर सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के संरक्षण एवं संवर्द्धन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

मां विंध्यवासिनी धाम विकास कार्यों पर मंत्री ने दिए निर्देश

धर्मार्थ कार्य विभाग ने मिर्जापुर जनपद के मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर और मां कालिखोह मंदिर को जोड़ने वाले विंध्य पथ त्रिकोण क्षेत्र में लगभग 43.38 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही परिक्रमा पथ परियोजना और उससे संबंधित अवस्थापना सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त सोनभद्र स्थित एक शिव मंदिर के अनुरक्षण एवं रखरखाव के लिए लगभग 37 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।

बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान स्वीकृत पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने, परियोजनाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.