TN

TotaRam News

What's Hot

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के कांस्य पदक विजेता पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को किया सम्मानित

Table of Content

भारत के पहले पदक विजेता झंडू कुमार को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

डेस्क। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को अपने आवास पर पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को सम्मानित किया जिन्होंने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीता है। झंडू ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में 190 कि.ग्रा. के सर्वश्रेष्ठ भार के साथ कांस्य पदक जीता।

सब्जी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक झंडू कुमार का सफर

डॉ. मांडविया ने बिहार के नालंदा जिले के एक साधारण परिवार से आने वाले झंडू को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मांडविया से मुलाकात के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए पावरलिफ्टर ने कहा कि आज केंद्रीय खेल मंत्री से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। कितने लोगों को अपने जीवन में किसी केंद्रीय मंत्री से मिलने का मौका मिलता है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि खेल में मेरी उपलब्धि के लिए मुझे सम्मानित किया जाएगा। डॉ. मांडविया ने मुझसे स्कॉटलैंड में मेरे अनुभव के बारे में पूछा। उनसे बातचीत करना बहुत अच्छा लगा।

जून 2023 में मुख्य पैरा कोच राजेंदर राहेलू द्वारा भारतीय खेल प्रधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एसएआई-एनसीओई) गांधीनगर में प्रशिक्षण के लिए चुने जाने से पहले, नालंदा के हरनौत में झंडू अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सब्जियां बेचता था और यहां तक ​​कि ई-रिक्शा भी चलाता था।

पीएम मोदी के प्रोत्साहन से अभिभूत हुए झंडू कुमार

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उनकी उपलब्धि के बारे में पोस्ट किया तो वह रोमांच से भर गया। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि पदक जीतने के बाद से उत्साह और जोश के कारण मुझे ठीक से नींद नहीं आई है। मेरा फोन लगातार बज रहा है। जब हमारे प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर मेरे बारे में लिखा तो मैं अभिभूत हो गया। मुझे लगता है कि भारतीय खेल इस स्तर तक उनके निरंतर प्रोत्साहन और खिलाड़ियों को समर्थन के कारण ही पहुंचा है। मुझे लगता है कि मैं एकमात्र ऐसा राष्ट्रमंड खेल पदक विजेता हूं जिसे अपने देश के प्रधानमंत्री से प्रोत्साहन मिला है।

ग्लासगो में मिली शानदार जीत से पहले इस पावरलिफ्टर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2024 और 2025 में लगातार रजत और स्वर्ण पदक जीते थे। खेलो इंडिया के इस एथलीट की निगाहें अब जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर, 2026 तक होने वाले आगामी एशियाई पैरा गेम्स पर टिकी हैं।

झंडू ने कहा कि जब आपको देश के नेतृत्व से ऐसा समर्थन और सहयोग मिलता है तो आप और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। मैं अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए कुछ समय के लिए अपने गृहनगर जाऊंगा और फिर एशियाई पैरा गेम्स की तैयारी के लिए गांधीनगर लौट आऊंगा। चीन एक मजबूत दावेदार है लेकिन मैं अपने देश के लिए पदक हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा, मैं वादा करता हूं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चार सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan में 145 लोगों की जांच और इलाज लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल, काकोरी, बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर के मातृ-शिशु (एमसीएच) विंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।...

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.