/ Jul 27, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लेह के राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान में 3 माह का योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू

Table of Content

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और एमडीएनआईवाई का संयुक्त प्रयास

डेस्क। लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) में 3 माह (400 घंटे) का योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। यह पाठ्यक्रम नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के सहयोग से एमडीएनआईवाई के दिशानिर्देशों के अनुसार संचालित किया जा रहा है।

इस पाठ्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन पूज्य भिक्खु संघसेना, प्रधानमंत्री योग पुरस्कार विजेता और महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र (एमआईएमसी) के संस्थापक अध्यक्ष द्वारा किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के आयुष, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. ताशी थिनलास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर), लेह की निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेट ने की।

लद्दाख में योग और समग्र स्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम

डॉ. पद्म गुरमेट ने लद्दाख में आयोजित पहले योग कल्याण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों भागों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लद्दाख में नागरिकों के कल्याण के लिए योग और ध्यान को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए पूज्य भिक्खु संघसेना के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज के लाभ के लिए पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों और कल्याणकारी प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रति राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया।

डॉ. ताशी थिनलास ने योग शिक्षा के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य और कल्याण प्राप्त करने के लिए आधुनिक चिकित्सा, पारंपरिक चिकित्सा और योग के एकीकरण के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में योग चिकित्सकों की संभावनाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र में योग को शामिल करने की योजना पर भी प्रकाश डाला।

योग को जीवनशैली अपनाने का आह्वान

पूज्य भिक्खु संघसेना ने योग को एक ऐसी जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत किया जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक कल्याण को पोषित करती है। उन्होंने छात्रों को व्यक्तिगत विकास के लिए और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को पाठ्यक्रम के दौरान महाबोधि ध्यान केंद्र में ध्यान करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि योग और ध्यान एक दूसरे के पूरक हैं।

इससे पहले, पाठ्यक्रम समन्वयक गोपाल शर्मा ने छात्रों को कार्यक्रम की समय सारिणी और पाठ्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन कार्यक्रम का समापन सुश्री डोल्मा त्सेरिंग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके साथ नव नामांकित प्रतिभागियों के लिए तीन माह के योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कौन थे देवरहा बाबा? जानिए उनके रहस्यमयी जीवन, चमत्कार, उम्र, आश्रम और अनसुनी कहानियां

12 फीट ऊंचे मचान पर रहने वाले सिद्ध योगी का रहस्य विशेष रिपोर्ट: संजय मिश्र। देवरिया। जब भी भारतीय संतों और सिद्ध योगियों की चर्चा होती है, देवरहा बाबा का नाम स्वतः सामने आ जाता है। ऊंचे लकड़ी के मचान पर निवास करने वाले इस संत ने अपने तप, सादगी और आध्यात्मिक प्रभाव से करोड़ों...

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के कांस्य पदक विजेता पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को किया सम्मानित

भारत के पहले पदक विजेता झंडू कुमार को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित डेस्क। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को अपने आवास पर पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को सम्मानित किया जिन्होंने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीता...

पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने वाले भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी को दी बधाई

राजा मुथुपंडी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक जीतने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 65 किलोग्राम स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी...

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों से किया संवाद, सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव की जल कलश शोभायात्रा को किया रवाना

जल कलश शोभायात्रा को किया रवाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जनपद प्रयागराज में आयोजित ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग कर व्यापारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार व्यापारियों के...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का 7 दिवसीय सीएलएफ आंतरिक सामुदायिक ऑडिटर प्रशिक्षण संपन्न

महिलाएं करेंगी सीएलएफ का त्रैमासिक आंतरिक ऑडिट लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.