TN

TotaRam News

What's Hot

ISSA Scheme: योगी सरकार के एकीकृत कौशल विकास मॉडल को केंद्रीय वित्त मंत्री की सराहना

Table of Content

UP Skill Development Model

नई दिल्ली / लखनऊ। कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में शुक्रवार को भारत सरकार की Integrated Scheme in Skilling Architecture (ISSA) के अंतर्गत देश के 5 राज्यों – आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, बिहार और उत्तर प्रदेश द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष अपने-अपने राज्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

उत्तर प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम ने योगी सरकार के एकीकृत कौशल विकास मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया। इसमें विद्यालयी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, उद्योग सहभागिता, रोजगार एवं उद्यमिता तक को एकीकृत करते हुए राज्य इंटर्नशिप योजना, कौशल मंदिर, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, रोजगार संगम पोर्टल के सुदृढ़ीकरण, करियर काउंसलिंग, अप्रेंटिसशिप विस्तार तथा विद्यालय-उद्योग क्लस्टर मॉडल जैसे नवाचारों का विवरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के उपरांत केंद्रीय वित्त मंत्री ने योगी सरकार के समग्र एवं अभिसरण आधारित कौशल विकास मॉडल की भरपूर प्रशंसा की और इसे विभिन्न विभागों के समन्वय से तैयार एक प्रभावी पहल बताया।

UP Skill Development Model में इंटर्नशिप और ODOP की सराहना

केंद्रीय वित्त मंत्री ने विशेष रूप से योगी सरकार द्वारा कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एवं इंडस्ट्री विजिट को प्रोत्साहित करने के सुझाव की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर उद्योगों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही आईटीआई शिक्षा में अंग्रेजी भाषा को क्वालिफाइंग विषय के रूप में लागू करने के सुझाव को संचार कौशल और रोजगार क्षमता बढ़ाने वाला दूरदर्शी कदम बताया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने योगी सरकार की महत्वाकांक्षी “एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)” योजना की भी विशेष प्रशंसा की और इसे स्थानीय उद्योगों, पारंपरिक उत्पादों एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला सफल मॉडल बताते हुए कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ इसके समन्वय की सराहना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

UP FSDA का बड़ा अभियान: 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए 90 औषधि नमूने संग्रहित किए गए लखनऊ। आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में 50 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने नौ जनपदों में स्थित 15...

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.