TN

TotaRam News

What's Hot

दिनेश प्रताप सिंह ने UP Horticulture Schemes का किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

Table of Content

Lucknow, Sitapur और Lakhimpur में उद्यान योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जनपद लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कृषकों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन, उत्पादन की स्थिति तथा विभागीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

UP Horticulture Projects: किसानों के लिए नई आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

इसके उपरांत उद्यान मंत्री ने जनपद सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी में उद्यान विभाग द्वारा विकसित विभिन्न ढांचागत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा जनपद लखीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का जनहित में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्यान क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर आधारभूत सुविधाओं तथा विपणन व्यवस्था से सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे ढांचागत निर्माण कार्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि एवं उद्यान उत्पादों के बेहतर संरक्षण, प्रसंस्करण और विपणन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को उद्यान मंत्री जनपद पीलीभीत के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे उद्यान विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कृषकों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण एवं किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही जनपद में उद्यान विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि, उद्यानिकी के विस्तार तथा कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभाग निरंतर प्रभावी कदम उठा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.