TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow: LDA हजरतगंज मार्केट से हटाएगा अवैध साइनेज बोर्ड, नाजा मार्केट में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई

Table of Content

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिये निर्देश

लखनऊ। हजरगंज मार्केट में अवैध साइनेज बोर्ड हटाये जाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को स्थल निरीक्षण करके इस बाबत निर्देश दिये हैं। इसके अलावा नाजा मार्केट में पाथ-वे से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये हैं।

हजरतगंज में फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के तहत कराये जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि कुछ जगहों पर मानक विपरीत साइनेज बोर्ड अभी तक हटाये नहीं गये हैं, जबकि दुकानदारों को दी गयी नोटिस की अवधि भी पूरी हो चुकी है। इस पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी साइन बोर्ड को निर्धारित मानक के अनुसार एकरूप किया जाए। वहीं, हजरतगंज मुख्य मार्केट से लगी हुयी गलियों में जलभराव की समस्या के दृष्टिगत उपाध्यक्ष ने सभी नालियों को मुख्य नाले से कनेक्ट करने के निर्देश दिये।

नाजा मार्केट में अतिक्रमण पर नोटिस

उपाध्यक्ष ने नाजा मार्केट का भी निरीक्षण किया। जिसमें कुछ दुकानों के बाहर कॉमन एरिया एवं पाथ-वे में अवैध अतिक्रमण पाया गया। इस पर उपाध्यक्ष ने सम्बंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये।

महर्षि सुपंच पार्क का सौंदर्यीकरण

उपाध्यक्ष ने नगर निगम कार्यालय के पास स्थित महर्षि सुपंच पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आसपास बड़ी संख्या में खाने-पीने की दुकानों के चलते काफी भीड़ आती है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्क में बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए खाने-पीने से सम्बंधित स्लोगन लिखवाये जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संत रविदास जयंती वर्ष समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

650वीं जयंती वर्ष समारोह में संत-महात्माओं को मिलेंगे विशेष किट बैग, दीपोत्सव और कलश यात्रा होंगे आकर्षण लखनऊ/वाराणसी। पावन सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एक बार फिर ऐतिहासिक अवसर की साक्षी बनने जा रही है। संत शिरोमणि सद्गुरु श्री रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ 29 जुलाई को उनकी...

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नए विद्यार्थियों का स्वागत समारोह लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से...

प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी बोले- राष्ट्र सेवा में जवानों का साहस और समर्पण प्रेरणादायक डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने...

प्रशासनिक सुधारों की जरूरत और चुनौतियां

लोककल्याण के लिए सक्षम प्रशासन जरूरी हृदयनारायण दीक्षित। प्रशासन तंत्र लोककल्याणकारी कामों का लाभ आमजनों तक ले जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशासन तंत्र को सक्रिय किया है। प्रधानमंत्री नीति व निर्णयों में तेज रफ्तार गतिशील हैं। वे सारी कार्यसंस्कृति बदल रहे हैं। आखिरकार सभी सुधारों का अंतिम उपकरण प्रशासन तंत्र है। नीतियों और कार्यक्रमों...

विकसित भारत जी राम जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज की तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित की गयी महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.