TN

TotaRam News

What's Hot

NHRC ने हरियाणा के ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों पर की सुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Table of Content

अधिकारियों को जांच तेज करने के निर्देश

डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की। एनएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने संयुक्त सचिव समीर कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार (कानून) इंद्रजीत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की अध्यक्षता की। सुनवाई में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, श्रम आयुक्त विजयकुमार भाविकट्टी और सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) शामिल थे।

न्यायमूर्ति रामासुब्रमणियन ने कहा कि अधिकतर मामलों में संबंधित सरकारी अधिकारियों ने अभिलेखों की ठीक से जांच नहीं की थी। इसलिए, उनके पास श्रमिकों को बंधुआ मजदूर घोषित करने के लिए विश्वसनीय साक्ष्य नहीं थे। उन्होंने अधिकारियों से बंधुआ मजदूरी के मामलों से निपटते समय सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत की जांच के लिए टीम का गठन करते समय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा दिनांक 14 मई 2026 को जारी बंधुआ मजदूरों की पहचान और बचाव तथा अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया में निर्धारित आवश्यकताओं का पालन किया जाए। उन्होंने बंधुआ मजदूरी की घटनाओं पर नज़र रखने में मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने की जरूरत पर भी बल दिया ताकि श्रमिक जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें।

बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास पर जोर

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के संयुक्त सचिव समीर कुमार ने एनएचआरसी के निर्देशों का पालन करने और ‘बंधुआ मजदूरों की पहचान, रिहाई और पुनर्वास हेतु जारी सलाह 2.0’ के अनुसार कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया। सुनवाई के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव, श्रम आयुक्त और जिला प्रशासकों ने बंधुआ मजदूरी के मामले प्रस्तुत किए। आयोग ने अपने समक्ष विचाराधीन शिकायतों पर जिला प्रशासकों की जमा की गई कार्रवाई रिपोर्टों (एटीआर) की समीक्षा की।

मुख्य सचिव और श्रम आयुक्त ने मानवाधिकार आयोग को आश्वासन दिया कि सभी 86 मामलों की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद आवश्यक जानकारी और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने एनएचआरसी को यह भी आश्वासन दिया कि बंधुआ मजदूरी से संबंधित मामलों में तत्काल उपचारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और लागू कानूनों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सैनिक इंटर कॉलेज में बाल अधिकार और POCSO कानून की दी जानकारी

नालसा योजना-2015 के तहत छात्रों को बताए अधिकार लखनऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर में “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण” विषयक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,...

JEECUP 2026: UP Polytechnic दूसरी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 14 जुलाई तक करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

11 से 14 जुलाई तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे हेल्प सेंटर लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन परिणाम दिनांक 10 जुलाई, 2026 को घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित...

NHRC ने हरियाणा के ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों पर की सुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों को जांच तेज करने के निर्देश डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की। एनएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने संयुक्त सचिव समीर कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार (कानून) इंद्रजीत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की...

12 जुलाई को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लगाएगा 1 लाख पौधे, 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में बड़ी भागीदारी

CM योगी के 35 करोड़ पौधरोपण अभियान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लगाएगा 1 लाख पौधे लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 12 जुलाई को होने वाले 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग भी हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा। विभाग ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों...

UP Agriculture: उत्तर प्रदेश को मिला 17वां Agriculture Leadership Award 2026

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिया सम्मान नई दिल्ली/लखनऊ। एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट नीतिगत नेतृत्व के लिए उत्तर प्रदेश को प्रतिष्ठित 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को प्रदान किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.