TN

TotaRam News

What's Hot

Katiyar Usar Reclamation Farm Lucknow में World Environment Day 2026 पर मेगा वृक्षारोपण अभियान

Table of Content

कृषि विभाग की बड़ी पहल

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ के राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र कटियार में भूमि संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और सार्थक प्रयास किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के कृषि सचिव श्री इन्द्र विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रक्षेत्र की 287 हेक्टेयर भूमि पर कुल 251 पौधों का रोपण किया गया। यह अनूठी पहल न केवल पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करेगी बल्कि बंजर और ऊसर भूमि के कायाकल्प में भी एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस गरिमामयी अवसर पर कृषि सचिव इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पारंपरिक और वैज्ञानिक महत्व को जोड़ते हुए आयुर्वेद पर आधारित ‘नवग्रह वाटिका’ तथा ‘पंचवटी पार्क’ की भी स्थापना की गई। इसके साथ ही उन्होंने प्रक्षेत्र की भूमि पर सीधी बुआई की आधुनिक तकनीक यानी डी.एस.आर. विधि से धान की उन्नत प्रजाति ‘शुआटस-4’ की बुआई का विधिवत शुभारंभ किया। प्रक्षेत्र पर रोपित किए गए यह पौधे, नवग्रह वाटिका और पंचवटी पार्क भविष्य में पर्यावरण व मृदा संरक्षण के साथ-साथ प्रक्षेत्र की आय बढ़ाने का एक सशक्त जरिया भी बनेंगे, जिससे यह आयोजन सामाजिक और आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करता है।

इस विशेष पर्यावरण उत्सव और कार्यशाला के दौरान कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी, अपर कृषि निदेशक आशुतोष मिश्रा, एल.बी. यादव, डॉ. वाई.पी. सिंह, राजेश दुबे, संयुक्त कृषि निदेशक ए.के. सिंह, आर.एन. सिंह एवं उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सहित विभाग के अन्य तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.