TN

TotaRam News

What's Hot

World Environment Day 2026: सूचना निदेशालय लखनऊ में चला वृक्षारोपण अभियान

Table of Content

‘एक पेड़-माँ के नाम’ अभियान

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री की अपील पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे ’एक पेड़-माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज सूचना निदेशालय परिसर, लखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक अरविन्द कुमार मिश्र द्वारा निदेशालय परिसर में पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त विभाग के अन्य सभी कािर्मकों ने ’एक पेड़-माँ के नाम’ अभियान के तहत अपनी माँ के नाम एक-एक पौधा लगाने व उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश में आज 05 करोड़ पौधे लगाने का महा अभियान चलाया जा रहा है। सूचना विभाग भी इस पुण्य कार्य में पूरी सक्रियता से भाग ले रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी माँ के समान हैं जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लें ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष बन सकें।

पौध रोप रोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक चन्द्र मोहन, डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह , चन्द्र विजय वर्मा, फिल्म निर्माण अधिकारी संजीव मुखर्जी, सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.