TN

TotaRam News

What's Hot

Uttar Pradesh Tourism: Heritage Tourism, Destination Wedding और Eco Tourism को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

विरासत से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगा यूपी- अमृत अभिजात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब अपनी ऐतिहासिक इमारतों, किलों, महलों और हवेलियों को पर्यटन और रोजगार से जोड़ने की तैयारी में है। मंगलवार को लखनऊ के ताज होटल में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने प्रदेश में विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें हैं। सरकार का जोर इनके संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
अमृत अभिजात ने बताया कि पर्यटन नीति-2022 में हेरिटेज टूरिज्म के लिए कई रियायतें दी गई हैं। हेरिटेज सर्किट की पर्यटन इकाइयों को पूंजी निवेश पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी, स्टांप शुल्क में 100 प्रतिशत छूट और पांच प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जा रही है। रोजगार बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहन का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि 1950 से पहले बने पुराने किले, हवेलियां, कोठियां और महल बिना उनकी वास्तुकला बदले हेरिटेज होटल के रूप में चलाए जा सकते हैं। प्रदेश में अब तक पांच हेरिटेज होमस्टे के आवेदन और एक प्रमाणित इकाई है। वहीं 37 हेरिटेज होटल के आवेदन आए हैं और 14 इकाइयां प्रमाणित हो चुकी हैं। कुल 15 हेरिटेज पर्यटन इकाइयों को प्रमाणपत्र मिल चुका है, जिनमें 588.21 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

चार ऐतिहासिक संपत्तियों को पर्यटन से जोड़ने की तैयारी

पर्यटन विभाग कई ऐतिहासिक संपत्तियों को नए तरीके से इस्तेमाल करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इनमें बिठूर की बारादरी, झांसी का रघुनाथ राव पैलेस, ललितपुर का बालबेहट किला और महोबा का मस्तानी महल शामिल हैं। खासतौर पर बुंदेलखंड के किलों और ऐतिहासिक इमारतों को पर्यटन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

डेस्टिनेशन वेडिंग पर भी जोर

प्रदेश में आगरा, लखनऊ, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या को डेस्टिनेशन वेडिंग के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थल बड़े आयोजनों और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अमृत अभिजात ने कहा कि सरकार विरासत पर्यटन के साथ ईको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और युवा पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। एआई आधारित बहुभाषी गाइड, एआर-वीआर और स्मार्ट सुविधाओं के जरिए ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों का अनुभव बेहतर करने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि ‘यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा’ ब्रांड के जरिए प्रदेश की पर्यटन पहचान को मजबूत किया जा रहा है। रामायण, बौद्ध, कृष्ण-ब्रज, सूफी और हेरिटेज सर्किट के साथ अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और कुशीनगर में पर्यटन निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य विरासत को संरक्षित रखते हुए उसे रोजगार, कारोबार और आर्थिक विकास का माध्यम बनाना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.