TN

TotaRam News

What's Hot

योगी कैबिनेट का फैसला, समान पक्षी विहार को नई पर्यटन पहचान दिलाएगी सरकार

Table of Content

रामसर साइट पर बढ़ेगी पर्यटकों की आमद, स्थानीय स्तर पर रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

लखनऊ। योगी सरकार मैनपुरी के समान पक्षी विहार को पर्यटन के नक्शे पर और आकर्षक बनाने के लिए यहां सुविधाओं का विस्तार करेगी। इसके लिए पक्षी विहार के समीप ग्राम सभा की छह हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जमीन मिलने के बाद यहां पर्यटकों की जरूरतों के मुताबिक अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

मैनपुरी का समान पक्षी विहार प्रदेश के प्रमुख वेटलैंड्स है। तकरीबन 5.25 वर्ग किलोमीटर में फैले इस स्थल को वर्ष 2019 में रामसर साइट घोषित किया गया था। सारस क्रेन समेत कई प्रजातियों के स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट यहां की खास पहचान है। सर्दियों के मौसम में दूर-दराज के देशों से आने वाले मेहमान पक्षियों से पूरा इलाका गुलजार हो उठता है। यही वजह है कि पक्षी देखने और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए समान पक्षी विहार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। 

‘समान पक्षी विहार से बढ़ेगी मैनपुरी की पर्यटन पहचान’

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के साथ प्राकृतिक एवं ईको टूरिज्म की संभावनाओं को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। समान पक्षी विहार में पर्यटक सुविधाएं बढ़ने से देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे मैनपुरी को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।’

छह हेक्टेयर जमीन पर आकार लेंगी पर्यटन सुविधाएं

कैबिनेट के निर्णय के तहत मैनपुरी की किसनी तहसील के ग्राम समान स्थित गाटा सं0-2447ज्ञ/50.72 एकड़ (22.548 हे0) भूमि में से छह हेक्टेयर ऊसर भूमि पर्यटन विभाग को दी जाएगी। ग्राम भूमि प्रबंधक समिति पहले ही जमीन पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। भूमि का हस्तांतरण निःशुल्क होने के कारण सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

प्रदेश में ईको पर्यटन को बढ़ावा 

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का मानना है कि सुविधाओं के विकास से समान पक्षी विहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इसका लाभ आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी मिलेगा। प्रदेश में समान के अलावा चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार, सांडी, बखीरा, विजय सागर, समसपुर, सूर सरोवर और पटना समेत कई पक्षी विहार हैं, जिन्हें पर्यटन से जोड़कर विकसित किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.