/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जन्माष्टमी से पूर्व यूपीएसटीडीसी ने शुरू किया ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज

Table of Content

‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत ब्रज यात्रा आसान

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को ब्रज धाम की आध्यात्मिक यात्रा का विशेष उपहार दिया है। ‘विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने तीन दिन और दो रात का ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज शुरू किया है। यह विशेष पैकेज श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना जैसे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन एक ही यात्रा में कराएगा। यात्रा का शुभारंभ लखनऊ से सुबह 08:00 बजे होगा। यह पैकेज आध्यात्मिक पर्यटन को नई उड़ान देने के साथ कृष्ण-ब्रज सर्किट को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज ‘विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश’ अभियान की उस व्यापक सोच का साकार स्वरूप है, जिसके माध्यम से प्रदेश की धार्मिक पर्यटन विरासत को देश-विदेश के अधिकाधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल कृष्ण-ब्रज सर्किट को मजबूती प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराएगी।’

‘दिनोंदिन बढ़ रही ब्रज क्षेत्र की लोकप्रियता’

उन्होंने बताया कि ‘ब्रज क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से लगाया जा सकता है। वर्ष 2025 में मथुरा में 10.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि ब्रज रंगोत्सव-2025 में 44 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता कर इस सांस्कृतिक महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। वहीं वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही लगभग 1.90 करोड़ पर्यटकों के आगमन ने यह स्पष्ट किया कि ब्रज क्षेत्र देश के सबसे तेजी से उभरते आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है।’

आकर्षक यात्रा पैकेज उपलब्ध

परिवारों एवं छोटे समूहों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस विशेष टूर पैकेज को किफायती दर पर तैयार किया गया है। यात्रियों के लिए वातानुकूलित सेडान एवं क्रिस्टा वाहनों की व्यवस्था की गई है। सेडान वाहन का पैकेज प्रति व्यक्ति 10,400 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, क्रिस्टा वाहन का पैकेज प्रति व्यक्ति 10,150 रुपए तय किया गया है। सेडान या क्रिस्टा पैकेज के लिए कम से कम दो यात्रियों का होना अनिवार्य होगा।

टूर पैकेज में और क्या?

यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए यूपीएसटीडीसी ने ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज में आवास, नाश्ता, जलपान, हाई-टी, प्रशिक्षित गाइड, स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल की हैं। इससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों की आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, दोपहर और रात्रि भोजन की व्यवस्था एवं उसका खर्च यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।

इन मंदिरों के होंगे दर्शन

तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन श्रद्धालु वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, निधिवन, वैष्णो देवी मंदिर और अक्षय पात्र मंदिर के बाद प्रेम मंदिर के दर्शन करेंगे। दूसरे दिन, मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गोवर्धन धाम, म्यूजियम, गीता मंदिर, पोतरा कुंड, गोकुल गांव और गोवर्धन की यात्रा कराई जाएगी। वहीं, तीसरे एवं अंतिम दिन श्रद्धालु बरसाना स्थित राधारानी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और श्री राधा दामोदर मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

ब्रज सर्किट को मिलेगी विशिष्ट पहचान

यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात ने कहा कि ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आध्यात्मिक अनुभव को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहल यात्रियों को ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सहज दर्शन कराने के साथ-साथ वहां की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी परिचित कराएगी। उनका विश्वास है कि यह पैकेज ब्रज सर्किट को देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा।’

बुकिंग के लिए करें संपर्क

‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज की बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक यात्री यूपीएसटीडीसी के हेल्पलाइन नंबर 9149099890 एवं 7985816467 पर संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.