TN

TotaRam News

What's Hot

आईटीपी योजना से उद्योगों को मिलेगा कुशल मानव संसाधन

Table of Content

  • कौशल विकास और रोजगार के बीच बनेगा मजबूत सेतु
  • UPSDM और लघु उद्योग भारती की संयुक्त बैठक, उद्योगों को योजना के प्रावधानों की दी गई जानकारी
  • स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की उपलब्धता से उद्योगों को होगा लाभ, भर्ती प्रक्रिया होगी सरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) एवं लघु उद्योग भारती से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के मध्य औद्योगिक प्रशिक्षण भागीदारी (आईटीपी) योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उद्योग प्रतिनिधियों को योजना की कार्यप्रणाली, लाभ एवं प्रावधानों से अवगत कराना था, ताकि कौशल विकास और रोजगार सृजन के बीच एक प्रभावी और व्यावहारिक समन्वय स्थापित किया जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए मिशन निदेशक पुलकित खरे ने आईटीपी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल और रोजगार-योग्य मानव संसाधन तैयार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि उद्योग अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष कार्यबल तैयार कर सकते हैं, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार संभव है।
उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार से जोड़ना है। आईटीपी के अंतर्गत उद्योगों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे भर्ती में लगने वाला समय और लागत दोनों में कमी आएगी। यह पहल प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं केशव माथुर ने बैठक के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से उद्योग और सरकार के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा, जिसका सीधा लाभ युवाओं और उद्योग जगत को मिलेगा। बैठक में संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार एवं सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

डेस्क। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 26 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और...

यूपी में 11 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को ₹3,200 करोड़ से अधिक लागत पर मिली मंजूरी

इकाइयों की संख्या में गौतम बुद्ध नगर अग्रणी, निवेश में गाजियाबाद शीर्ष पर लखनऊ / गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने ₹3,212.63 करोड़ की अनुमानित लागत वाली 11 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। यूपी के नौ जनपदों...

एलडीए सभी आवंटित सम्पत्तियों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराएगा

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी सभी आवंटित आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन कराएगा। इससे सम्पत्यिों का रिकाॅर्ड अपडेट होगा और फर्जीवाड़े की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नागरिक सेवाओं...

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमान की कमान संभाली

डेस्क। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने 01 अप्रैल, 2026 को पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे पूर्व में सेना स्टाफ के उप-प्रमुख (वीसीओएएस) रह चुके हैं और उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का स्थान लिया, जो 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल...

लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी कमान की बागडोर संभाली

डेस्क। लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी का स्थान लिया है, जो 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। 11 जून, 1988 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णन अपने साथ लगभग चार दशकों का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.