TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए सभी आवंटित सम्पत्तियों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराएगा

Table of Content

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जारी किये आदेश
  • सम्पत्तियों का रिकाॅर्ड होगा अपडेट, फर्जीवाड़े की संभावना होगी खत्म

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी सभी आवंटित आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन कराएगा। इससे सम्पत्यिों का रिकाॅर्ड अपडेट होगा और फर्जीवाड़े की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नागरिक सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के उद्देश्य से सम्पत्ति की फाइलों का डिजिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसमें कुछ सम्पत्तियों के रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं हैं, जिससे प्राधिकरण का कार्य भी बाधित होता है और आवंटियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा रिकाॅर्ड अपडेट न होने से फर्जीवाड़े की संभावना भी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब सभी योजनाओं की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सत्यापन कराया जाएगा। जिसके लिए पी0सी0एस0 मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्रा0 लि0 को कार्यदायी संस्था के रूप में सम्बद्ध किया गया है।

कर्मियों को दिया जाएगा परिचय-पत्र
उपाध्यक्ष ने बताया कि कार्यदायी संस्था के कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे करके सम्पत्ति के स्वामित्व का सत्यापन करेंगे और इसी के अनुसार रिकाॅर्ड को अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे करने वाले कर्मचारियों को प्राधिकरण की ओर से आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। सर्वे के दौरान कर्मचारियों द्वारा आवंटियों को अपना परिचय-पत्र दिखाया जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे उक्त कार्य के लिए अधिकृत हैं।

आवंटियों से लिया जाएगा विवरण
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सर्वे टीम द्वारा आवंटियों से उनके मोबाइल नंबर, सम्पत्ति के स्वामित्व से सम्बंधित दस्तावेज, आधार कार्ड, सम्पत्ति स्वामी/निवासी का पहचान पत्र आदि विवरण लिया जाएगा। यह कार्य प्रभावी रूप से हो सके, इसके लिए समस्त अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जोन में तैनात सुपरवाइजर व अन्य कर्मियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएंगे, जिससे कि लोग इस कार्यवाही से अवगत हो सकें।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों से अपील है कि वे इस कार्य में प्राधिकरण की टीम को सहयोग प्रदान करें। ताकि सम्पत्तियों का सही रिकाॅर्ड अपडेट हो सके और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समय से पूरी हो। इससे भविष्य में नागरिक सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.