/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UPI के 10 साल पूरे: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- भारत की डिजिटल भुगतान शक्ति को मिली वैश्विक पहचान

Table of Content

डिजिटल भुगतान को सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाकर यू पीआई ने वित्तीय समावेशन को दी नई गति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के 10 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने भारत में डिजिटल भुगतान की व्यवस्था को सरल, सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी बनाकर सुशासन एवं वित्तीय समावेशन को नई गति प्रदान की है। यूपीआई ने डिजिटल लेन-देन को आम नागरिक के जीवन का सहज हिस्सा बनाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति ने बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं को जन-जन की पहुंच तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों, किसानों और श्रमिकों से लेकर छोटे-बड़े व्यापारियों तथा उद्यमियों तक, समाज के प्रत्येक वर्ग को यूपीआई के माध्यम से सुगम और त्वरित भुगतान की सुविधा मिल रही है। इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है और आमजन के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अभिनव पहल के रूप में शुरू हुआ यूपीआई आज आत्मनिर्भर भारत की डिजिटल शक्ति और वैश्विक पटल पर भारत की तकनीकी क्षमता का सशक्त प्रतीक बन चुका है। करोड़ों नागरिकों, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए त्वरित, सुगम और विश्वसनीय भुगतान का माध्यम बना यूपीआई आज प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीआई की सफलता यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि ‘डिजिटल इंडिया’ से ‘आत्मनिर्भर भारत’ तक की विकास यात्रा में भारत की बढ़ती सामर्थ्य और संकल्प का प्रमाण है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.