/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Industrial Development: औद्योगिक विकास का इंजन बनें उद्यमी मित्र-नन्दी

Table of Content

प्रदेश की बदलती औद्योगिक तस्वीर, निवेशकों के बढ़ते विश्वास और रोजगार की नई संभावनाओं पर हुआ मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बदलती औद्योगिक तस्वीर, निवेशकों के बढ़ते विश्वास और रोजगार की नई संभावनाओं पर मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मंथन एवं समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ’नन्दी’ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बैठक में मंत्री नन्दी ने इन्वेस्ट यूपी, उद्यमी मित्रों और जीएम डीआईसी द्वारा उद्योगों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में सभी से संवाद करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने आज यह साबित कर दिया है कि यदि नीति स्पष्ट हो, नीयत ईमानदार हो और व्यवस्था परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हो, तो प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर साकार किया जा सकता है। यही कारण है कि आज औद्योगिक विकास विभाग उद्योगों के विकास के नाम पर केवल एमओयू करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने कमिटमेंट और कार्यशैली के बल पर निवेश परियोजनाओं को वास्तविकता में परिवर्तित करने में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है।

यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई, निवेश और रोजगार में तेजी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक नए शिखर की ओर अग्रसर है। आज अपना उत्तर प्रदेश देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से उभर रहा है। राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उत्तर प्रदेश का योगदान लगभग 9.1 प्रतिशत है। वर्ष 2016-17 में प्रदेश का जीएसडीपी लगभग रुपये 13.30 लाख करोड़ था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर लगभग रुपये 30.25 लाख करोड़ हो गया। आने वाले समय में इसे रुपये 39.8 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आर्थिक और औद्योगिक विकास सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी है। विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के प्रत्येक हिस्से तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 33,068 पंजीकृत कारखाने लगभग 38.09 लाख लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं, जिनमें 2.09 लाख से अधिक महिलाएँ भी शामिल हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि बढ़ता हुआ निवेश युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगार और परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का माध्यम बन रहा है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब तक कुल चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से 16 हजार 478 परियोजनाओं में रुपये 12 लाख 10 हजार 274 करोड़ के निवेश को क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ाया जा चुका है। इसके साथ ही जीबीसी 5.0 की तैयारियाँ भी चल रही हैं। निवेशकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इन्वेस्ट यूपी जैसी समर्पित और संकल्पित व्यवस्था विकसित की गई है। उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, आवश्यक अनुमोदनों, परियोजना क्रियान्वयन और निवेश के बाद भी आवश्यक सहयोग की दिशा में इन्वेस्ट यूपी ने प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया है।

हर जिले में तय होगा वार्षिक निवेश लक्ष्य, औद्योगिक विकास पर जोर

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा एकदम स्पष्ट है कि निरंतर संवाद के माध्यम से निवेशकों की बात सुनते हैं और उनकी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। आज प्रत्येक जनपद अपनी क्षमता और संभावना के आधार पर औद्योगिक विकास की यात्रा में आगे बढ़ रहा है। कहीं कृषि आधारित उद्योग, कहीं फूड प्रोसेसिंग, कहीं MSME, कहीं टेक्सटाइल, कहीं लॉजिस्टिक्स, कहीं सेवा क्षेत्र और कहीं नई तकनीक आधारित उद्योग स्थापित हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार स्थानीय संसाधन, स्थानीय प्रतिभा और स्थानीय उद्यमिता को वैश्विक बाजार से जोड़ रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले के लिए वार्षिक निवेश लक्ष्य निर्धारित करेगी और परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के लिए उद्यमी मित्रों तथा जिला उद्योग केंद्र (DIC) के अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं कार्य-प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन करेगी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री औद्योगिक विकास जसवन्त सिंह सैनी, अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आलोक कुमार, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विजय किरण आनंद, एसीईओ इंवेस्ट यूपी प्रेरणा शर्मा, एसीईओ इन्वेस्ट यूपी शशांक चौधरी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.