TN

TotaRam News

What's Hot

UP Transport Aggregator Rules 2026: यात्रियों को सुरक्षित और सुलभ सेवा देना मुख्य उद्देश्य- दयाशंकर सिंह

Table of Content

समूहक व वितरण सेवा प्रदाता के लिए 04 आवेदकों के आवेदन प्रपत्र पूर्ण पाये गये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटरयान (समूहक व वितरण सेवा प्रदाता) नियमावली, 2026 प्रख्यापित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये जाने हेतु upmyfleet.com पर अब तक कुल 05 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 04 आवेदकों के आवेदन प्रपत्र पूर्ण पाये गये। जिन्हें एग्रीगेटर हेतु लाइसेंस स्वीकृत करने का निर्णय परिवहन विभाग द्वारा लिया गया।

परिवहन मंत्री ने बताया कि एम/एस ग्रीन एस एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लाइसेंस निर्गत किये जाने हेतु निर्धारित फीस रू0 5,00,000/- तथा बैंक गारण्टी रू0 25,00,000/- जमा कर दिये जाने की स्थिति में उक्त कंपनी को उत्तर प्रदेश में एग्रीगेटर हेतु प्रथम लाइसेंस निर्गत किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ रोजगार के नये अवसर प्रदान होंगे। इसका मूल उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, इकोनॉमिक एवं सुलभ सेवा प्रदान किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के साथ-साथ किसी उत्पाद, कोरियर या पैकेज या पार्सल करने के लिए चालक को विक्रेता, ई-कामर्स इकाई या प्रेषक से जोड़ने के लिए डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म से जोड़ने की सुविधा प्रदान किया जाना है।

यूपी में एग्रीगेटर सेवाओं पर सख्ती, सुरक्षा से लेकर किराये तक नए नियम

परिवहन मंत्री ने बताया कि इसमें निहित मुख्य विशेषताओं में वाहन जनित वायु प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु विशेष रूप से एनसीआर के क्षेत्र में संचालित वाहनों पर पोर्टल के माध्यम से सतत् निगरानी की व्यवस्था विकसित किया जाना। एग्रीगेटर की फ्लीट मे ट्रांजिशन टू इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना। यात्रियों की सुरक्षा तथा विशेष रूप से बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने हेतु लाइव ट्रैकिंग की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक ऑनबोर्डेड ड्राइवर चरित्र सत्यापन तथा साइकोलॉजिकल परीक्षण के साथ-साथ समय-समय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा यात्रियों की समस्याओं के निदान हेतु प्रत्येक एग्रीगेटर द्वारा जी०आर०ओ0 (greivance redressal officer) की नियुक्ति की व्यवस्था करना, प्रत्येक यात्रियों के लिए इंश्योरेन्स की व्यवस्था।

प्रत्येक चालकों के वेलफेयर के लिए 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस एवं 10 लाख के टर्म इंश्योरेंस की व्यवस्था एग्रीगेटर द्वारा किया जाना शामिल है। एग्रीगेटर के मन-माने किराये वृद्धि पर नियंत्रण हेतु डायनेमिक प्राइसिंग के रूप में निर्धारित बेस किराया से अधिकतम 50 प्रतिशत अधिक किराया निर्धारित किये जाने की व्यवस्था, यात्रियों द्वारा ट्रिप बुक कराये जाने की स्थिति में निर्धारित समय तक यात्री को पिकअप न करने की स्थिति में चालक पर रू0 100 की पेनाल्टी की व्यवस्था जिसका लाभ यात्री को अगले यात्रा में दिये जाने की व्यवस्था, लाइसेंस की शर्तों तथा मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली में निहित व्यवस्था का उल्लंघन किये जाने की स्थिति में पेनाल्टी की व्यवस्था किया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.