TN

TotaRam News

What's Hot

लोकायन 2026: भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी इटली के लिवोर्नो पहुंचा, बढ़ेगा समुद्री सहयोग

Table of Content

भारत-इटली नौसैनिक संबंध होंगे मजबूत

डेस्क। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ट्रांसोसेनिक अभियान, लोकायन 2026 के हिस्से के रूप में 9 सितंबर 2026 को इटली के लिवोर्नो पहुंचा। तैनाती के दौरान पोत ने 10 देशों में 17400 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की, जो भारत की समुद्री परंपराओं और समुद्री क्षेत्रों में मित्रता की भावना को आगे बढ़ा रहा है।

आईएनएस सुदर्शनी ने लिवोर्नो जाते समय भूमध्य सागर में इतालवी नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत आईटीएस पालिनुरो के साथ एक मार्ग अभ्यास किया । इस संयुक्त अभ्यास में समन्वित कौशल और पाल-संचालन अभ्यास शामिल थे। इससे दोनों नौकायन जहाजों के चालक दल को एक-दूसरे से परस्पर बातचीत करने और पेशेवर विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

लिवोर्नो, जहां प्रतिष्ठित इतालवी नौसेना अकादमी (अकादमिया नवाले) स्थित है, दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। बंदरगाह पर रुकने के दौरान, भारतीय प्रशिक्षुओं और इतालवी कैडेटों के बीच क्रॉस-डेक मुलाकातें और बातचीत आयोजित की जाएगी और जहाज आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। लोकयान 2026 ने भारत के समुद्री सहयोग को सुदढ़ करना जारी रखा है और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के विजन को आगे बढ़ा रहा है ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.