TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश को तकनीकी नवाचार और भविष्य की प्रौद्योगिकियों का हब बनाने की दिशा में बढ़ रही सरकार: आशीष पटेल

Table of Content

तकनीकी नवाचारों पर प्रेजेंटेशन

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा विभाग में नवाचार, अनुसंधान एवं उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गुरुवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में विभिन्न आईआईटी मंडी तथा आईआईटी इन्दौर द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए।

बैठक में संस्थानों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) तकनीक, स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्किल डेवलपमेंट, शिक्षकों के क्षमता विकास तथा युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्ष बनाने से जुड़े नवाचारों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही ए.के.टी.यू. में अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित विशेष हब स्थापित करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्पेस टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में युवाओं को दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है और ऐसे नवाचार आधारित प्रयास प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देंगे।

बैठक में प्रस्तुत सुझावों एवं प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे नवाचारों को संस्थागत स्तर पर प्रोत्साहित करते हुए उद्योगों एवं शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं भविष्य उन्मुख तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। प्रेजेंटेशन के दौरान प्रमुख सचिव डॉ एम के एस सुन्दरम, सचिव एवं महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी जे. सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.