TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक कार्यशालाएं शुरू, बच्चों और युवाओं को मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

Table of Content

युवाओं को मिल रहा संगीत, नृत्य और नाटक का प्रशिक्षण

लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता, कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग इस वर्ष भी विशेष ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। विभाग के विभिन्न स्वायत्तशासी संस्थानों द्वारा आयोजित इन कार्यशालाओं में बच्चों, युवाओं और कला प्रेमियों को संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, लोककला और हस्तशिल्प जैसी विविध विधाओं को सीखने का अवसर मिल रहा है।

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि भारतेन्दु नाट्य अकादमी द्वारा 6 जून से 5 जुलाई 2026 तक विशेष रंगमंच कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय, मंच संचालन, अभिव्यक्ति, संवाद अदायगी और रंगकर्म की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नाट्य कला में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह कार्यशाला अपनी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर साबित होगी।

राज्य संग्रहालय में बच्चों के लिए ‘हैप्पी आवर्स’ कार्यक्रम शुरू

साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य संग्रहालय द्वारा 6 जून से 28 जून तक 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए “हैप्पी आवर्स” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कहानी-कथन, चित्रकला, हस्तशिल्प, ट्रेजर हंट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने और मनोरंजन का अनूठा अनुभव मिल रहा है।

वहीं राज्य ललित कला अकादमी 8 जून से 27 जून तक चित्रकला कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रांकन, रंग संयोजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों और युवाओं के लिए यह कार्यशाला अपनी कल्पनाशक्ति को कैनवास पर उतारने का अवसर प्रदान करेगी।

इसके अलावा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा 26 मई से 25 जून 2026 तक आयोजित कार्यशालाओं में गायन, वादन, नृत्य और ललित कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को कला की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है।

बच्चों और युवाओं के लिए रचनात्मक सीखने का अवसर

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने बताया कि, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान द्वारा 21 मई से 31 जुलाई तक “सृजन” नामक विशेष कार्यशाला श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत बिरहा, लोकनृत्य, कठपुतली कला, टेराकोटा, थारू चित्रकला और अन्य लोक एवं जनजातीय कला रूपों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया संस्कृति विभाग की ये सभी कार्यशालाएं न केवल प्रतिभाओं को नई दिशा देंगी, बल्कि उत्तर प्रदेश की लोक और शास्त्रीय कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी बनेंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.