/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP RERA 53rd Training Programme: ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट एजेंटों की ट्रेनिंग शुरू

Table of Content

UP RERA के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 41 प्रतिभागी शामिल, प्रमाणन परीक्षा भी होगी

लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) द्वारा रियल एस्टेट क्षेत्र में पेशेवर दक्षता, नियामकीय समझ और पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 53वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सहयोग से किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 41 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने और निर्धारित परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागी प्रमाणित रियल एस्टेट एजेंट के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा परिसर में राजस्व वसूली अधिकारी अंशुमान सिंह और उप सचिव पंकज सक्सेना उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में यूपी रेरा के सचिव महेंद्र वर्मा, प्रधान सलाहकार अबरार अहमद, वित्त सलाहकार सुधांशु त्रिपाठी, संयुक्त सचिव के.के. सिंह और सहायक निदेशक सिस्टम्स अमरीश कुमार ने लखनऊ से ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। वहीं, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की ओर से मोहित अवस्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ने पेशेवर दक्षता और पारदर्शिता के लिए प्रशिक्षण को बताया अहम

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यूपी रेरा के अध्यक्ष श्री संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और व्यवस्थित बनाने के लिए एजेंटों का प्रशिक्षित एवं नियमों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। इस दिशा में प्रशिक्षण और प्रमाणन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से रियल एस्टेट एजेंट बनने के इच्छुक लोगों को रेरा अधिनियम, संबंधित नियमों और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाती है। इससे वे अपने दायित्वों को सही ढंग से समझने के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन अधिक जिम्मेदारी, दक्षता और ईमानदारी से कर सकेंगे।

संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं का प्रभाव प्रमोटरों, एजेंटों और घर खरीदारों पर पड़ता रहा है। रेरा की स्थापना के बाद इन चुनौतियों के समाधान, जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इससे घर खरीदारों के हितों की रक्षा करने और रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने में भी सहायता मिली है।

उन्होंने प्रतिभागियों को जानकारी दी कि प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद निर्धारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर वे रियल एस्टेट एजेंट के पंजीकरण के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि यूपी रेरा का प्रयास केवल नियामकीय प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है। प्राधिकरण प्रदेश में एक ऐसी रियल एस्टेट व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ घर खरीदारों के हित सर्वोपरि हों तथा सभी संबंधित पक्षों के बीच विश्वास और जिम्मेदार व्यावसायिक व्यवहार को प्रोत्साहन मिले।

पहले दिन हुए तकनीकी सत्र

प्रशिक्षण के पहले दिन रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और कानूनी विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को जानकारी दी। राजस्व वसूली अधिकारी अंशुमान सिंह ने रेरा अधिनियम के प्रावधानों, यूपी रेरा के नियमों और विनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पहले दिन के दूसरे सत्र में श्री अमरीश कुमार द्वारा एजेंट पंजीकरण, नवीनीकरण, निरस्तीकरण व पेनाल्टी से सम्बंधित जानकारी दी गई ।

इसके बाद विनय अग्रहरी द्वारा यूपी रेरा के एजेंट पंजीकरण पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल की सुविधाओं एवं उपयोग की प्रक्रिया के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। यूपी रेरा ने रियल एस्टेट एजेंट के पंजीकरण से पहले प्रशिक्षण और प्रमाणन को अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य रियल एस्टेट एजेंटों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना, सही व्यावसायिक व्यवहार को बढ़ावा देना और प्रदेश के घर खरीदारों के हितों को अधिक सुरक्षित करना है।

अब तक 2050 से अधिक अभ्यर्थी प्रमाणित

53वें प्रशिक्षण बैच की शुरुआत के साथ यूपी रेरा लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में अब तक 52 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। इन कार्यक्रमों के लिए 3,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 2,260 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण पूरा किया है। प्राधिकरण के अनुसार, 49वें बैच तक की प्रमाणन परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब तक कुल 2071 अभ्यर्थी प्रमाणित हो चुके हैं।

रियल एस्टेट एजेंट के पंजीकरण से पहले प्रशिक्षण और प्रमाणन को अनिवार्य करना यूपी रेरा की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करने वाले एजेंटों के पेशेवर स्तर को बेहतर बनाना और पूरे उत्तर प्रदेश में घर खरीदारों के हितों को अधिक मजबूत सुरक्षा प्रदान करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.