TN

TotaRam News

What's Hot

PM Surya Ghar Yojana: उत्तर प्रदेश देश में प्रथम, मंत्री ए.के. शर्मा ने UPNEDA कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Table of Content

UPNEDA पूरे प्रदेश के लिए एक गौरवशाली संस्था

लखनऊ। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश द्वारा देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में यूपीनेडा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को कुशल मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया तथा यूपीनेडा के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्टेकहोल्डर्स और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पीएम सूर्य घर योजना में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना किसी एक व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, सोलर क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स तथा प्रदेश के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।

मंत्री ने कहा कि यूपीनेडा पूरे प्रदेश के लिए एक गौरवशाली संस्था है। पीएम सूर्य घर योजना में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना यूपीनेडा की पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में नंबर वन आने के बाद हमें रुकना नहीं है, बल्कि और अधिक तेजी से आगे बढ़ना है। हमें खरगोश की चाल से चलना है, लेकिन खरगोश की तरह रुकना और सोना नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सौर ऊर्जा के विस्तार की इस गति को लगातार बनाए रखते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।

रूफटॉप सोलर से स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा: ए.के. शर्मा

मंत्री ने अपने पूर्व के अनुभवों को याद करते हुए कहा कि जब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की शुरुआत हुई थी, उस समय प्रदेश में इंस्टॉलेशन की संख्या काफी कम थी। उस समय उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब यूपीनेडा देश में नंबर वन स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि आज वह दिन आ गया है और यह उपलब्धि पूरी टीम के परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने गुजरात में अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात में कार्य करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के प्रथम सोलर पार्क के लिए जमीन तलाशने का दायित्व भी उन्हें सौंपा था। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश में जिस व्यापक परिवर्तन की शुरुआत हुई थी, आज वह जन-जन तक पहुंच रही है और उत्तर प्रदेश भी इस अभियान में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन केवल बिजली की जरूरतों को पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा को अपनाने से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है, प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है और प्रकृति के संरक्षण में योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना वास्तव में प्रकृति की सेवा भी है। प्रदेश में अधिक से अधिक घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, निदेशक यूपीनेडा रविंद्र कुमार, सचिव पंकज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, यूपीनेडा के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सोलर क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.