प्रत्येक मंगलवार को वृक्षारोपण का क्रम जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज अलीगंज के सेक्टर-ई स्थित एकता योग पार्क (पंप वाला पार्क) में वृक्षारोपण किया। प्रत्येक मंगलवार को किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के क्रम में उन्होंने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पार्क में योगाभ्यास के लिए चबूतरा बनाए जाने की मांग उनके समक्ष रखी गई। इस पर श्री खन्ना ने अपर नगर आयुक्त को पार्क में योग के लिए चबूतरा बनवाने के निर्देश दिए। चबूतरे के निर्माण से पार्क में नियमित योग करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज एकता योग पार्क में वृक्षारोपण किया गया।
