TN

TotaRam News

What's Hot

JTRI लखनऊ में 68 मध्यस्थ अधिवक्ताओं का 40 घंटे का प्रशिक्षण शुरू

Table of Content

सर्वोच्च न्यायालय की MCPC द्वारा संचालित हो रहा सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ के संरक्षण तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के जनपद न्यायालयों के 68 मध्यस्थ अधिवक्ताओं के लिए 40 घंटे का गहन मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा के निर्देशानुसार यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (JTRI), गोमती नगर, लखनऊ में दिनांक 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) द्वारा तैयार किए गए सुव्यवस्थित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को एक प्रभावी, समयबद्ध एवं सभी पक्षों के लिए लाभकारी माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है। मध्यस्थता केवल विवादों के निपटारे का विकल्प मात्र नहीं है, बल्कि यह आपसी संबंधों को पुनर्स्थापित करने, विश्वास सुदृढ़ करने तथा वादकारियों को गरिमापूर्ण ढंग से न्याय दिलाने का एक सशक्त जरिया भी है। मध्यस्थता के माध्यम से हुआ सफल समझौता विवाद को अंतिम रूप से समाप्त करता है और समझौते में शामिल मुद्दों को लेकर भविष्य में किसी शिकायत अथवा मुकदमेबाजी की संभावना को पूरी तरह समाप्त कर देता है।

विवादों के त्वरित, सौहार्दपूर्ण व गरिमापूर्ण निस्तारण में मध्यस्थता अत्यंत प्रभावी माध्यम: सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया की उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को सुगम बनाने तथा जनसामान्य तक न्याय की सहज पहुंच को सुदृढ़ करने में मध्यस्थता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण व युगांतकारी है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्यस्थ अधिवक्ताओं को मध्यस्थता के सिद्धांतों एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं से गहन रूप से परिचित कराना है, ताकि वे वाद-पूर्व (प्री-लिटिगेशन) और न्यायालयों में लंबित मुकदमों के विभिन्न चरणों में विवादों का प्रभावी समाधान कराने तथा उपयुक्त मामलों में सुलह-समझौता कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

प्रशिक्षण के दौरान मध्यस्थता प्रक्रिया में प्रभावी सहभागिता हेतु आवश्यक व्यावहारिक कौशलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत उत्कृष्ट संवाद कौशल, वार्ता कौशल (नेगोशिएशन स्किल्स), विवादित बिंदुओं की सटीक पहचान, समझौते के विविध रचनात्मक विकल्पों की तलाश तथा सभी पक्षों को स्वीकार्य समाधान तक पहुंचाने की तकनीकों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) के मास्टर प्रशिक्षक मध्यस्थता प्रक्रिया, वार्ता की बारीकियों और सौहार्दपूर्ण विवाद समाधान के मूलभूत सिद्धांतों पर अपनी विशेषज्ञता तथा व्यावहारिक अनुभव साझा कर रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.