/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Investment News: IIDC दीपक कुमार ने निवेश परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

Table of Content

निवेशकों की समस्याओं का तय समयसीमा में होगा समाधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश परियोजनाओं को गति देने, निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और राज्य में उद्योग-अनुकूल माहौल को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को ‘इन्वेस्ट यूपी’ कार्यालय में उच्चस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक बाधाओं को दूर करने और अंतर-विभागीय समन्वय के जरिए एनओसी व स्वीकृति प्रक्रियाओं में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

बैठक में शिक्षा, रियल एस्टेट, नवीकरणीय ऊर्जा, प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क, फूड प्रोसेसिंग, होटल एवं रिसॉर्ट तथा पर्यटन क्षेत्रों की परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। भूमि उपयोग परिवर्तन, वैधानिक स्वीकृतियों, शुल्क छूट, सब्सिडी प्रतिपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई। संबंधित विभागों को इन समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित कार्रवाई करने और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी रोकने पर बल दिया गया।

आईआईडीसी ने तय समयसीमा में स्वीकृतियां देने और निवेशक समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए

दीपक कुमार ने सभी संबंधित विभागों को प्रक्रियाएं सरल बनाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वीकृतियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निवेशकों की समस्याओं के समाधान में जवाबदेही और प्रशासनिक दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो सके।
विभागीय समन्वय से निवेश परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने पर जोर

बैठक में पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा), पावर कॉरपोरेशन, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा), वन, राजस्व, उद्यान एवं आवास विकास विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर निवेशकों को नियामकीय और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित

समस्याओं के समाधान में समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई

बैठक में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विजय किरण आनंद उपस्थित रहे। बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

स्टीयरिंग कमेटी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों की समस्याओं के समाधान, विभागीय कार्रवाई में समन्वय और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी को मजबूत कर रही है। नीतिगत सहयोग, औद्योगिक बुनियादी ढांचे और जवाबदेह प्रशासन के जरिए राज्य निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.