/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP News: यूपी की गौशालाओं में बनेंगे गोबर के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, धर्मपाल सिंह के निर्देश

Table of Content

पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ। दीपावली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय रोजगार सृजन और गौशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश के सभी जनपदों की गौशालाओं में गोबर से बने दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल पूजन सामग्री तैयार कराने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्य किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौजन्य पदार्थों का सदुपयोग कर उपयोगी उत्पाद तैयार करने से गौशालाओं की आय बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की जा सकती है। दीपावली के अवसर पर गोबर से बने दीयों और पूजन सामग्री को प्रोत्साहित करने से प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग तथा पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी। इससे गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी।

गोबर के दीये और मूर्तियां बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी प्रदेश की गौशालाएं

मंत्री ने बुधवार को विधान भवन स्थित कक्ष संख्या 80 में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गोबर आधारित उत्पादों के निर्माण में स्थानीय कारीगरों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और महिला स्वयं सहायता समूह को भी बढ़ावा मिलेगा। इन उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और बाजार में उपलब्धता पर ध्यान देकर इन्हें आमजन तक पहुंचाने के प्रयास किए जाये। स्थानीय स्तर पर आयोजित मेलों में विशेष स्टाल लगाये जाये।

मंत्री ने कहा कि गोबर एवं मिट्टी से बने दीये और मूर्तियां भारतीय परंपरा के साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी संदेश देते हैं। स्थानीय स्तर पर गोबर से निर्मित उत्पादों को अपनाने से ग्रामीण उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा और गोबर के उत्पादों का मूल्यवर्धन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं स्वरोजगार को बल मिलेगा। गोबर से जैविक खाद तथा अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करके भी गौशालाओं की आर्थिक गतिविधियों को विस्तार दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं की आत्मनिर्भरता से गोवंश के संरक्षण, बेहतर देखभाल और व्यवस्थाओं को मजबूत करने में भी सहायता मिल सकती है। दीपावली के अवसर पर गोबर आधारित उत्पादों के निर्माण और उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन तथा ग्रामीण आजीविका के उद्देश्यों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है।

बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी जनपदों की गौशालाओं में गोबर एवं मिट्टी से निर्मित दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों तथा अन्य उपयोगी उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गौशालाओं में उपलब्ध गोबर का बेहतर उपयोग करने, स्थानीय कारीगरों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को इस कार्य से जोड़ने तथा तैयार उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि इस पहल से गौशालाओं की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी विकसित हो सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.