TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे CM योगी आदित्यनाथ

Table of Content

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 28 सितंबर को होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास, सुशासन और पंचायत व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार कल एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। पंचायती राज विभाग द्वारा नवचयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सोमवार, 28 सितंबर 2026 को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, जो अपने कर-कमलों से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की भी विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।

1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम का आयोजन सोमवार सुबह 10:30 बजे से लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल (विभूति खंड) में किया जाएगा। विभागीय कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार, इसमें कुल 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा मंच पर 11 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर समारोह को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा अपनी चयन प्रक्रिया व नियुक्ति से संबंधित अनुभव साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास पर आधारित एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों की इस नियुक्ति से ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण नागरिकों को पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी। ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी भूमिका ग्रामीण विकास एवं पंचायत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने में अहम है।

समारोह के दौरान नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए आयोजित होने वाले एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (Orientation & Training Program) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पंचायती राज विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी एवं जनसुविधा केंद्रित बनाते हुए प्रदेश में ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को गति प्रदान करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Special Campaign 6.0: नीति आयोग ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे पर शुरू किया विशेष अभियान

Special Campaign 5.0 में नीति आयोग ने किया लंबित मामलों का निपटारा डेस्क। महात्मा गांधी को “स्वच्छ भारत” की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के संकल्प के साथ, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने वर्ष 2021 में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता को आगे...

UP में 2030 तक रेबीज उन्मूलन, एंटी-रेबीज टीकाकरण और जागरूकता पर जोर

पशुपालन विभाग एवं Jhpiego द्वारा ‘One Health’ परामर्श कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्था Jhpiego के संयुक्त तत्वावधान में One Health Consultation on Rabies Prevention and Elimination in Uttar Pradesh विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस...

मछलीपट्टनम-कुरनूल एक्सप्रेस: विजयवाड़ा होकर चलेगी नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

गुडीवाड़ा, विनुकोंडा और नंद्याल को सीधी रेल कनेक्टिविटी डेस्क। आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे से विजयवाड़ा होते हुए मछलीपट्टनम और कुरनूल सिटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा (जो हफ्ते में तीन दिन चलेगी) को मंज़ूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश...

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की नई दिल्ली। भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें...

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के खाद्य प्रसंस्करण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.