TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Heavy Rain: ए.के. शर्मा ने Waterlogging और Drainage System का किया निरीक्षण

Table of Content

नाला निर्माण से मिली जलभराव से राह

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव एवं जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास अंडर ब्रिज, इंदिरा नगर के सी ब्लॉक, रहीम नगर एवं महानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और जहां भी जलभराव की स्थिति बनती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंत्री ए.के. शर्मा ने जनेश्वर मिश्र पार्क एवं अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास स्थित अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अंडर ब्रिज में पानी न लगने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार को निर्देशित किया कि राजधानी में जितने भी अंडरपास एवं अंडर ब्रिज हैं, उन्हें चिन्हित कर उनकी जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की जाए तथा भविष्य में वहां जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इंदिरा नगर, रहीम नगर और महानगर में नालों का निरीक्षण, जलभराव के स्थायी समाधान के निर्देश

इसके बाद मंत्री ने इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में पहुंचकर नाला एवं जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला बन जाने से इस वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं हुई है। इस पर क्षेत्रवासियों ने जल निकासी की व्यवस्था में सुधार के लिए मंत्री ए.के. शर्मा का आभार व्यक्त किया।

मंत्री ने रहीम नगर एवं महानगर क्षेत्र में भी नालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अधिकारी लगातार क्षेत्रों की निगरानी करें। जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनती है, वहां तत्काल पंपिंग, सफाई एवं जल निकासी के आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि राजधानी के सभी निचले इलाकों को चिन्हित कर वहां जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

रिकॉर्ड बारिश के बावजूद लखनऊ में नहीं हुआ गंभीर जलभराव: ए.के. शर्मा

निरीक्षण के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि लखनऊ में पिछले 20 वर्षों के रिकॉर्ड में दर्ज बारिश के बावजूद लगातार दो-तीन दिन हुई बारिश के बाद भी जल निकासी के लिए किए गए कार्यों के कारण इस वर्ष राजधानी में गंभीर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि पूर्व में फैजुल्लागंज, विधानसभा एवं सिविल हॉस्पिटल के आसपास वर्षाकाल में जलभराव की समस्या सामने आती थी, लेकिन विगत वर्षों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को प्राथमिकता दी जाए। केवल बारिश के दौरान पानी निकालने की व्यवस्था तक सीमित न रहते हुए ऐसे क्षेत्रों में नालों की क्षमता, जल निकासी मार्ग, पंपिंग व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तकनीकी उपायों की समीक्षा की जाए, ताकि आने वाले समय में भी नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। मंत्री ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर टीम एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सहित नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Special Campaign 6.0: नीति आयोग ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे पर शुरू किया विशेष अभियान

Special Campaign 5.0 में नीति आयोग ने किया लंबित मामलों का निपटारा डेस्क। महात्मा गांधी को “स्वच्छ भारत” की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के संकल्प के साथ, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने वर्ष 2021 में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता को आगे...

UP में 2030 तक रेबीज उन्मूलन, एंटी-रेबीज टीकाकरण और जागरूकता पर जोर

पशुपालन विभाग एवं Jhpiego द्वारा ‘One Health’ परामर्श कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्था Jhpiego के संयुक्त तत्वावधान में One Health Consultation on Rabies Prevention and Elimination in Uttar Pradesh विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस...

मछलीपट्टनम-कुरनूल एक्सप्रेस: विजयवाड़ा होकर चलेगी नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

गुडीवाड़ा, विनुकोंडा और नंद्याल को सीधी रेल कनेक्टिविटी डेस्क। आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे से विजयवाड़ा होते हुए मछलीपट्टनम और कुरनूल सिटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा (जो हफ्ते में तीन दिन चलेगी) को मंज़ूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश...

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की नई दिल्ली। भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें...

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के खाद्य प्रसंस्करण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.