TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश कृषि बजट 2026-27: किसानों के लिए ₹268.47 करोड़ मंजूर, कृषि विकास और बीज गुणवत्ता पर जोर

Table of Content

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि प्रसार एवं बीज गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण को मिली गति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश में कृषि क्षेत्र की पूंजीगत योजनाओं, उन्नत कृषि प्रसार, बीज गुणवत्ता नियंत्रण तथा कृषि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न मदों में कुल 268.47 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। इन स्वीकृतियों का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज और सुदृढ़ प्रसार सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।

स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत सर्वाधिक धनराशि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु अनुदान संख्या-11 के तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (जिला/राज्य कृषि योजना) के विभिन्न मानक मदों में कृषि क्षेत्र की पूंजीगत योजनाओं के लिए कुल 133.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके पश्चात अनुदान संख्या-81 के अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (SMAE) योजना के मदर सैंक्शन के क्रम में केन्द्रांश एवं राज्यांश को सम्मिलित करते हुए 66.55 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

अम्बेडकरनगर में कृषि अभियन्त्रण एवं तकनीकी महाविद्यालय सहित विभिन्न मदों में स्वीकृतियां जारी

अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों एवं कृषकों के विकास के क्रम में अनुदान संख्या-83 के लेखाशीर्ष-2401-फसल कृषि कर्म के अंतर्गत विशेष घटक योजनान्तर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की पूंजीगत मदों हेतु 39.82 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। साथ ही अनुदान संख्या-83 के ही अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (SMAE) योजना में केन्द्रांश एवं राज्यांश को सम्मिलित करते हुए 17.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एग्रो फॉरेस्ट्री के अंतर्गत विभिन्न अनुदान मदों—अनुदान संख्या-11 के तहत 5.07 करोड़ रुपये, अनुदान संख्या-83 के तहत 1.33 करोड़ रुपये तथा अनुदान संख्या-81 के तहत 3.33 लाख रुपये को मिलाकर कुल 6.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

प्रदेश में किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने हेतु अनुदान संख्या-11 के अंतर्गत एस०एल०एस० कोड UP-240 ‘स्ट्रेंथनिंग सीड क्वालिटी कंट्रोल’ के लिए 3.12 करोड़ रुपये तथा अनुदान संख्या-83 के अंतर्गत एस०एल०एस० कोड UP-296 ‘सबमिशन सीड एंड प्लांटिंग मैटेरियल’ हेतु केन्द्रांश एवं राज्यांश को सम्मिलित करते हुए 1.16 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में कृषि शिक्षा के विस्तार हेतु जनपद अम्बेडकरनगर में महामाया कृषि अभियन्त्रण एवं तकनीकी महाविद्यालय की स्थापना के लिए अवशेष धनराशि की द्वितीय किस्त के रूप में अनुदान संख्या-11 के अंतर्गत 12.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.